- Hindi News
- गांव मोहाली में टेलीफोन केबल फिर चाेरी, 1200 फोन हुए डेड
गांव मोहाली में टेलीफोन केबल फिर चाेरी, 1200 फोन हुए डेड
गांवमोहालीमोटर मार्केट के पास जमीन के नीचे दबी बीएसएनएल केबल को चोरों ने उड़ा लिया। बीएसएनएल मेंटेनेंस करने आए निशान सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह चोरी का उस समय पता चला जब टेलीफोन उपभाेक्ता की शिकायतें आनी शुरू हुई। जिसके बाद जब उनकी टीम ने जाकर चेक किया तो पाया कि केबल ही चोरी हो गई है। चोरों ने 800 400 पेयर की दो केबल चोरी कर ली। जिससे 1200 फोन नेट बंद हो गए। निशान सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी ओर सोमवार को जिस जगह पर तोर चोरी हुए वहां पर नंबर जुडवाने शुरु कर दिए थे।