पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काला कच्छा गिरोह का हमला, 8 को किया घायल

काला कच्छा गिरोह का हमला, 8 को किया घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारआधी रात करीब 20, 25 अज्ञात हमलावरों ने सोहाना थाना के अंतर्गत पड़ने वाले गांव कालो सहोड़ा के पास सूखी नदी में टैंट लगाकर पशु चराने वाले 8 लोगों पर हमला किया। जब हमला हुआ तो सभी सो रहे थे। घायलों में 4 महिलाएं और 4 पुरुष हैं।

घायलों में 6 जीएमएसएच-16 में दाखिल किए गए हैं और दो पीजीआई रेफर किए गए हैं। लुटेरे टैंट में गए और बॉक्स में रखे कपड़े, सोने चांदी के गहने कैश ले गए। लुटेरों ने महिलाओं ने इकट्ठा कर उनके पहने हुए सोने चांदी के अाभूषण भी उतार लिए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने अज्ञात काला कच्छा गिरोह के खिलाफ लूटपाट, हमला करने का केस दर्ज कर लिया है।

दोबजे सोए हुए चिल्लाने की आवाजें आई: घटनास्थल पर मौजूद सलीमा और रोशनी ने बताया कि उनके दो परिवार हैं। दोनों परिवारों के 12 से 15 लोग रहते हैं। यह कुछ समय बाद अपना एिरया बदल लेते हैं। रविवार रात करीब दो बजे वह सारे चारपाइयों पर सो रहे थे कि अचानक सबसे आगे सो रहे अली मोहम्मद की चिल्लाने की आवाजें आनी शुरू हुई। उन्य भी चिल्लाने लगे। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। देखा कि करीब 20 से 25 हमलावर हाथों में गंडासी, तलवारे, डंडे लिए सभी को बुरी तरह से पीट रहे थे। चश्मदीद रोशनी के खिलाफ हमलावरों से बचने के लिए छोटे बच्चों को साथ लेकर कुछ महिलाओं ने नदी की तरफ भागकर जान बचाई। घायलों ने मेन सड़क पर आकर किसी वाहन को रोका और फिर पुलिस को सूचित किया।

यहहुए घायल: घायलोंमें नूर आलम, अत्रो, निक्को, रहीम अली, उसैनी उर्फ टेलू, युकत अली, टफूरा सोनिया शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर एसपी हेडक्वार्टर, एसएचओ सोहाना सतवंत सिंह डीएसपी सिटी-2 नवदीप विर्क भी पहंुचे।

गांव कैलो के पास काला कच्छा गिरोह ने दिया वारदात को अंजाम।

यह काम काला कच्छा गिरोह का ही: एसएसपी

एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्‌टी का कहना है कि यह काम काला कच्छा गिरोह का ही है। पहले जितनी भी वारदात हुई और काला कच्छा गैंग के जो 7 सदस्य पकड़े थे उन्होंने बताया था कि वे सोए हुए लोगों पर हमला करते हैं, ताकि उन लोगों में डर बैठ सके। पुलिस ने काला कच्छा गिरोह को पकड़ा था, जिसके कुछ सदस्य फरार थे। पुलिस को शक है कि कहीं उन्हीं लोगों का काम हो।

सीएम ने कहा था-पंजाब में नहीं है काला कच्छा गिरोह

पंजाब के सीएम ने पिछले साल कहा था कि जिले में कोई काला कच्छा गिरोह नहीं है