पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्री मेडिकल कैंप में 2300 मरीजों का चेकअप

फ्री मेडिकल कैंप में 2300 मरीजों का चेकअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथअकालीदल के शहरी अध्यक्ष हरमनप्रीत सिंह प्रिंस की ओर से फेज-3बी1 में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें कई जरूरतमंदांे का फ्री मेडिकल चेकअप किया गया। इस अवसर पर मोहाली के एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी बतौर मुख्य मेहमान थे। कैंप में श्री गुरु हरिकृष्ण अस्पताल सोहाना के डाॅक्टरों की टीम अन्य विशेषज्ञ डाॅक्टर्स ने मरीजोंं का चेकअप किया। इस मोके पर तेजिंदर पल सिंह सिद्धू डीसी मोहाली ने इस कैंप की प्रशंशा की। यूथ सामाजिक कार्यक्रम की और धयान दे रहे हैं। कैंप में 90 फ्री आंखों के ऑपरेशन और 360 चश्में बांटे गई और 1890 खून और दूसरे टेस्ट किए गए और 2300 मरीज़ दर्ज किए गए। सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा ने प्रिंस को बधाई देते हुए कहा के पिछले दस सालो से लगातार इतने बड़े लेवल पर फ्री मेडिकल कैंप लगाना बहुत प्रशंशा की बात है। बीबी अमनजोत कौर रामूवालिया ने कहा कि यूथ अकाली दल प्रिंस की अध्क्षता में बहुत बढ़िया काम कर रहा है और मेडिकल कैंप इस बात का प्रमाण हैं। एसएसपी मोहाली इंद्र मोहन सिंह भट्टी ने कहा यूथ अकाली दल के नौजवान बहुत बढ़िया काम कर रहा है।

यूथ अकाली नेता हरमनप्रीत प्रिंस के सामाजिक कार्य की अकाली नेताओं ने की तारीफ।