- Hindi News
- घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर ले गए चोर
घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर ले गए चोर
सुबहपिताजी ने िदल्ली जाना था। उनकी 7 बजे मोहाली रेलवे स्टेशन से सुपरफास्ट ट्रेन पकड़नी थी। मैंने उनको छोड़ने जाना था ऊपर से काफी तेज बारिश हो रही थी। सुबह सवा 6 बजे घर से बाहर निकल कर देखा तो गाड़ी के चारों टायर चोरी थी और ईंटों के सहारे खड़ी थी। कार मालिक सेक्टर 68 के भवनीत गुप्ता जोकि पेशे से टीचर है के नई होंडा सिटी कार के चोर चारों टायर खोलकर ले गए थे। भवनीत ने बताया कि अप्रैल महीने में तो किस्तों पर गाड़ी खरीदी थी। 7 बजे की पिता की ट्रेन थी तो उनको अपनी दूसरी मारूति में छोड़ने के लिए चला गया। रास्ते भर यही सोचता रहा कि बारिश में सब लेाग अपने घरों में सोए होते हैं और चोर अपना काम कर गए। करीब 80 हजार रुपए का नुकसान हो गया।