सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया
मोहाली| शहरके निकटवर्ती गांव बरौली में गांव की पंचायत की ओर से गांववासियों के सहयोग से लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नाटक मंचन का आयोजन किया। गांव के पंच रणवीर सिंह एवं नंबरदार कुलविंदर सिंह की अगुवाई में आयोजित किए गए नाटक मेले का उद्घाटन गांव बरौली की सरपंच बलजीत कौर ने किया। इस मौके पर सजरी सवेर कला केंद्र मोरिंडा की ओर से रबिंदर सिंह रब्बी के निर्देशन में राणा आज़ाद का नशे के विरोध में लिखा नाटक \\\"कारे नशेयां दे\\\' तथा भ्रूण हत्या के विरोध में नाटक \\\"धी ध्याणी\\\' का मंचन किया।