जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए
सेक्टर-66मेंस्थित विश्वास मैडिटेशन सैन्टर में गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए कम्बल और भण्डारा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर 120 जरूरतमंदों को कम्बल दिए गए और साथ ही सैंकड़ों लोगों में भंडारा बांटा गया। यह आयोजन विश्वास फाऊण्डेशन ने परम पूज्य गुरूदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से किया गया। साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि जिन लोगों को कंबल दिए और भंडारा लगाया, ये लोग विश्वास मैडिटेशन सैन्टर मोहाली के आस पास के एरिया में बसे झुग्गियों में रहने वाले थे। फाउंडेशन अगले सप्ताह चंडीगढ़ में कंबल बांटेगा।