- Hindi News
- आखरी दिन किया 281 उम्मीदवारों ने नामांकन
आखरी दिन किया 281 उम्मीदवारों ने नामांकन
आखरी दिन किया 281 उम्मीदवारों ने नामांकन
मोहाली|कुल309उम्मीदवार 50 वार्डों के लिए निगम चुनाव मैदान में नगर निगम मोहाली के चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन था। इसके चलते वार्ड नंबर 1 से 25 तक के रिटर्निंग आॅफिस कम एसडीएम मोहाली लखमीर सिंह तथा वार्ड नंबर 26 से 50 तक के रिटर्निंग आॅफिसर कम एसीए गमाडा नवजोत कौर के कार्यालय में नामिनेशन करने के लिए उम्मीदवार पहुंचे। दोनों जगहों पर 281 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जबकि मंगलवार को किए हुए नामांकन को मिलाकर कुल 309 उम्मीदवार निगम चुनावों के मैदान में हैं।