पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धक्का मुक्की और भीड़ से जूझते हुए उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

धक्का-मुक्की और भीड़ से जूझते हुए उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली। मोहालीनगर निगम चुनाव के लिए नामांकन भरने का बुधवार को अंतिम दिन था। वार्ड न. 1 से 25 तक के लिए नामांकन एसडीएम मोहाली-कम-रिटर्निंग ऑफिसर लखमीर सिंह के कार्यालय में, जबकि वार्ड 26 से 50 तक के लिए एडिश्नल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर गमाडा-कम-रिटर्निंग ऑफिसर नवजोत कौर के कार्यालय में भरे जा रहे थे। नामांकन भरने के लिए शाम 3 बजे तक का समय होने के कारण यहां सुबह से ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी। प्रशासन को पता था कि अंतिम दिन भारी संख्या में उम्मीदवारों आएंगे। इसके बावजूद पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। ऐसे में उम्मीदवारों को धक्का-मुक्की और परेशानी का सामना करना पड़ा। नामांकन भरने आए उम्मीदवारों की एसडीएम मोहाली एडिश्नल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर गमाडा कार्यालय में एक लाइन तक नहीं थी। एकदम भारी संख्या में उम्मीदवार और उनके समर्थक पहुंच गए। हर उम्मीदवारों को नामांकन पहले भरने की जल्दी थी। इस दौरान सारा दिन भीड़ का आलम बना रहा। ऐसे में जहां नामांकन भरने आए उम्मीदवारों को दिक्कत उठानी पड़ी, वहीं ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों अधिकारियों को भी काफी दिक्कत हुई। नामांकन भरने के लिए दोनों कार्यालाओं में भारी तादात में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। सुबह 10 से लेकर दोपहर 3 बजे तक दोनों कार्यालयों के बाहर काफी भीड़ दिखी। इस दौरान कई उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में झड़प बहस भी हुई।

एसडीएम ऑफिस में वार्ड नंबर-1 से 25 तक और एडिश्नल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर गमाडा कार्यालय में वार्ड-26 से 50 तक के लिए भरे रहे नामांकन। इस दौरान भारी भीड़ रही।

वार्ड नंबर-26 से निर्दलीय उम्मीदवार वीना शर्मा ने भरा नॉमिनेशन।

बागी अकाली नेता कुलवंत सिंह के बेटे सर्बजीत सिंह ने भरा फॉर्म।

वार्ड नंबर-20 से भाजपा के सैबी आनंद ने भरा नामांकन।

कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ विधायक बलबीर सिंह सिद्धू भी पहुंचे।

{वार्ड-1 - आरपी शर्मा की जगह लखवीर सिंह।

{वार्ड नंबर-3- मंजीत कौर

{वार्ड नंबर-6- सोहन सिंह

{वार्ड नंबर-7- अनीता रानी

{वार्ड नंबर-8- अशोक झा

{वार्ड-9- अरुण कुमार शर्मा

{वार्ड नंबर- 20- सैबी आनंद

{वार्ड - 21- जतिंदर आनंद

{वार्ड नंबर-26- डिपंल सभ्रवाल (नया उम्मीदवार)

{वार्ड-28- हरदीप सिंह सराओ

{वार्ड-30- हर्षदीप सिंह सरा

{वार्ड -32- राजिंदर पाल सिंह

{वार्ड-33- अभी घोषणा नहीं

{वार्ड-36- सुरिंदर सिंह कंबोज

{वार्ड- 37-प्रकाशवती

{वार्ड-44- वीना राजपूत

{वार्ड-48- अमरजीत कौर (नामांकन नहीं भर पाई)

{वार्ड-50- सुखपाल झज्ज (यह सीट अकाली दल को दी)

अकालीदल के 3 प्रत्याशी

{वार्ड-19-बलजीतकौर

{वार्ड-25-गुरजीत सिंह मल्ली

{वार्ड-49-गुरदीप सिंह बिंद्रा