- Hindi News
- बागियों पर हो सकती है निष्कासन की कार्रवाई
बागियों पर हो सकती है निष्कासन की कार्रवाई
अकालीदल द्वारा लिस्ट जारी किए जाने के बाद जो उम्मीदवार बागी खड़े हैं उन पर पार्टी हाईकमान निष्कासन की कार्रवाई कर सकती है। जानकारों के अनुसार निगम चुनाव में अकाली अपने चुनाव चिंह तराजू पर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उन सभी बागी उम्मीदवारों पर कार्रवाई हो सकती है जो पार्टी के चुनाव चिंह पर लड़े रहे उम्मीदवार के खिलाफ खड़ा होगा। इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। इन बागी उम्मीदवारों के निष्कासन को लेकर स्थानीय नेताओं के यहां लंबी बैठकें चर्चा हुई।
आपकी नजर आजाद उम्मीदवारों पर :शहर में जो उम्मीदवार आजाद होकर चुनाव लड़ रहे हैं उन पर आम आदमी पार्टी की नजर है। आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाइ नामांकन वापस लेने की तारीख का इंतजार कर रही है। ताकि पता चल सके कौन कौन आजाद उम्मीदवार मैदान में है। उसके अनुसार अगली रणनीति तय की जाएगी। लोकसभा चुनावों में आम उम्मीदवार एडवोकेट हिम्मत सिंह शेरगिल को भारी संख्या में वोट पड़े थे। आप का शहर में बड़ा तबका समर्थक है।
पार्टी में अनुशासनहीनता की कोई जगह नहीं है। किसी के साथ कोई धक्केशाही नहीं की गई है। पार्टी के लिए काम करने वालों को टिकट दिया गया है। कुलवंत समर्थकों को भी एडजस्ट किया गया था। पाटीर् हाईकमान पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। समय पर उचित फैसला लिया जाएगा।
-बलवंत सिंहरामूवालिया
किसी के साथ धक्केशाही नहीं की
पार्टी के वफादारों को नजरअंदाज किया गया है। लंबे समय से उन अकालियों को परेशान किया जा रहा था तो तीन तीन बार पार्षद बने अकाली दल की सेवा की। हमारे समर्थकों को टिकट बंटवारे में चुन चुन कर निशाना बनाया गया है। इस धक्केशाही के खिलाफ मजबूरन आजाद चुनाव लड़ने का फैसला लेना पड़ा है। -कुलवंत सिंह,पूर्व नप अध्यक्ष
पार्टी वफादारों को नजरअंदाज किया