पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क में सैर से ज्यादा केजरीवाल की जीत पर हुई बातें

पार्क में सैर से ज्यादा केजरीवाल की जीत पर हुई बातें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीचुनावमें आप ने धमाकेदार जीत दर्ज की, इसकी चर्चा दिल्ली ही नहीं पूरे देश में है। बुधवार को फेज-11 के नेबरहुड पार्क में सैर करने आए सीनियर सिटीजंस भी इसी रंग में रंगे दिखाई दिए। कोई कह रहा था कि मोदी की केजरी ने हवा िनकाल दी है तो कोई इसे करिश्मा बता रहा था। पूरी सैर के दौरान आप की जीत पर ज्यादा बात हुई।

हालांकि बाद में सीनियर सिटीजंस ने पार्क की हालत का दुखड़ा रोया। करम सिंह, मलूक सिंह, ओमकार सिंह, कुलवंत सिंह काहलों, करमजीत सिंह ने कहा कि पार्क का तो वॉकिंग ट्रैक ठीक है और ही साफ-सफाई का कोई पुख्ता इंतजाम है। चार साल बाद नगर निगम चुनाव आए हैं, जो कि अच्छी बात है। कोई भी इस वार्ड का पार्षद बने, वह निष्पक्ष हो और आम लोगों की हर समस्याओं को ध्यान से सुने। सभी का कहना था कि वे उसी को वोट देंगे जो समय-समय पर पार्क की चेकिंग करे और पार्क की हालत को कभी बिगड़ने का दे।

जो भी पार्षद बने, वह जनता के हित में फैसले ले। विकास की उसकी पहला लक्ष्य होना चाहिए, इसमें कोई भी भेदभाव नहीं होना चाहिए।

फेज-11 के नेबरहुड पार्क में सैर के साथ-साथ सीनियर सिटीजंस पॉलिटिक्स की बातें भी कर रहे थे।

सैर करने आए गुरइकबाल सिंह ने बताया कि पार्क में पिछले कई सालों से बाथरूम बना है। लेकिन असलियत यह है कि वह बाथरूम बस नाम का ही है। बाथरूम में पिछले कई सालों से ताला जड़ा है। जब इसके बारे में पूछते हैं तो कर्मचारी कहते हैं कि बाथरूम की चाबियां ठेकेदार के पास हैं। पार्क में आने वाले किसी भी इंसान को अगर बाथरूम जाना पड़ जाए तो वह कहां जाएगा। इसके अलावा और भी कई प्रकार की समस्याएं हैं जिससे लोग जूझ रहे हैं। इसलिए जो भी नेता आए वह पार्क अन्य समस्याओं पर गौर करे और लोगों की मदद करे।