पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला वर्ल्ड क्लास सिटी की ओर अग्रसर

जिला वर्ल्ड क्लास सिटी की ओर अग्रसर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
13 अप्रैल 2006 को कांग्रेस सरकार ने मोहाली को जिला बनाया था। जिला बनने के बाद इसे वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथाॅरिटी का लिए सिंगापुर की कंपनी जुरांग को हायर कर व्यापक स्तर पर प्लानिंग की गई। उसके बाद आई अकाली-भाजपा सरकार ने भी इसी एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए मोहाली को डेवलप करने का एलान किया। मोहाली सुखबीर बादल का ड्रीम सिटी प्रोजेक्ट बन गया। इसी के चलते इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए गमाडा ने करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से साढ़े 300 एकड़ जमीन खरीद कर दी। शहर में व्यापकर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हुआ। जिला बनने से पहले मोहाली रूपनगर जिले का एक बड़ा शहर था, जो पूरे पंजाब में पूडा की सिटी के नाम से मशहूर था। इस समय मोहाली शहर सरकार की हर गतिविधि का केंद्र है। भले ही वह पंजाब प्रोग्रेसिव, बिजनेस समिट हो या एग्रीकल्चर समिट हो सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी मोहाली में ही होता रहा है।

^ नगर निगम के अधिकार में इंडस्ट्री एरिया है। इसके इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करना पड़ेगा। इसके बाद नई कंपनियां युवाओं के लिए अच्छा माहौल पैदा होगा। किसी भी शहर के लिए इंडस्ट्री उसकी आर्थिक हालत को दुरुस्त करती है। इसे हर नेता ध्यान में रखे और पार्षद बनने पर इस ओर काम करे। -संजीववशिष्ट, चेयरमैन मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

^छोटे होते थे तो मम्मी-पापा के साथ जाते थे लेकिन अब खुद वोट करूंगी। घर में चर्चा होती है कि वोट किसको डाला जाए। लेकिन मेरा तो यही कहना है कि वोट उसको दो जो जनता के बीच रहता हो। उन्हें समस्याओं के बारे में पता हो। वोट लेने के लिए पहले बड़े बड़े वायदे हाेते हैं लेकिन जब वोटर को जरूरत पड़ती है तो जीतने वाला पूछता भी नहीं। ऐसा नहीं होना चाहिए। -पायलसोबती

^ सीनियर सिटीजंस को लेकर नगर निगम में एक स्पेशल सेल बनाया जाना चाहिए। यहां से आसानी से पता लगेगा कि उन्हें किन सुविधाओं की जरूरत है। इसके अलावा क्या-क्या समस्याएं हैं और उन्हें कैसे हल किया जाए। सेल में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ पार्षद तथा सीनियर सिटीजनस भी शामिल किए जाए। -स्वर्णसिंह संधू

^जो भी पार्षद चुना जाए वह सबसे पहले महिलाओं के बारे में सोचे। क्योंकि यहां पर माहौल ठीक नहीं है। अकेली महिला कहीं आ-जा नहीं सकती। हर समय उसके मन में डर लगा रहता है कि कोई छेड़खानी करे या फिर स्नैचिंग कर ले। यह डर महिलाओं के मन से तभी खत्म होगा जब जब शहर सुरक्षित होगा। इसलिए चुनाव में खड़े होने वाले नेता महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्लानिंग बनाएं। -अमृतजीतकौर