वाहन की टक्कर से गाय की मौत
नगरनिगमने भले ही शहर में घूमने वाली गायों तथा अावारा पशुओं से शहर को मुक्त करवाने के लिए दो गौशाला बनाने का दावा किया है। लेकिन हकीकत में रात के समय सड़कों पर घूमने वाली गाय मवेशी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। या तो वे अपनी जान गवां रहे हैं या लोगों को घायल कर रहे हैं। मंगलवार रात फेज 8 9 की डिवाइडिंग रोड पर एक गाय वाहन की चपेट में गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर चारांे ओर खून बिखरा हुआ था।
नगर निगम कमिश्नर को इसकी जानकारी दी गई। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू सुरक्षा समीति के सदस्य मौके पर पहंुचे। उन्होंने गौ माता के शरीर को कपड़े से ढका और उसे पूरी रात निगम के कर्मियों ने सुरक्षित रखा। मौके पर इंस्पेक्टर तथा अमरजीत सिंह कलसिया ने पहंुच कर गाय के शरीर को सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्था की। हिंदू सुरक्षा समीति के चैयरमैन रमेश दत्त की अगुअाई में गौ माता काे बुधवार सुबह समाधी दी गई। रमेश ने निगम अधिकारियों से कहा कि ऐसी घटनाए नहीं होनी चाहिए। शहर में गौशलाए हैं, इसलिए उन्हें वहां पर सुरक्षित पहंुचाया जाए और किसी भी मृतक गाय को बूचड़ों के हवाले किया जाए, बल्कि उनका संस्कार करने की जिम्मेदारी समीति उठाएगी।