पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डबंदी नोटिफिकेशन ने अकाली दल में बढ़ाई गुटबंदी

वार्डबंदी नोटिफिकेशन ने अकाली दल में बढ़ाई गुटबंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगमचुनाव को लेकर जो वार्डबंदी कमेटी बनाई जानी है उसको लेकर गैर सरकारी सदस्य को नोमिनेशन करने की नोटिफिकेशन से शहर की अकाली राजनीति में गुटबाजी बढ़ गई है। लोकल बाॅडी विभाग की ओर से पहले इस कमेटी के मेंबर्स के लिए क्षेत्र के हल्का इंचार्ज बलवंत सिंह रामुवालिया के नाम की नोटिफिकेशन जारी की थी। इस नोटिफिकेशन के बाद दूसरी नोटिफिकेशन जारी की, जिसमें रामूवालिया के स्थान पर अकाली नेता एवं बिल्डर कुलवंत सिंह तथा जिला भाजपा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी के नाम शामिल थे। इस नोटिफिकेशन के चलते रामुवालिया ने डिप्टी सीएम से दूसरी नोटिफिकेशन को लेकर गुहार लगाई। डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप के बाद तीसरी नोटिफिकेशन जारी करते हुए रामुवालिया को दोबारा से इस कमेटी का सदस्य मनोनित किया गया है। इसकी नोटिफिकेशन भी बुधवार को दोबारा जारी कर दी गई है। नोटिफिकेशन के बाद भले ही रामुवालिया को दोबारा से सदस्य लगा दिया गया है लेकिन विगत इन तीन नोटिफिकेशन के चलते शहर के अकाली चार गुटों में बंट गए हैं।

शहर में विगत विधानसभा चुनावों से मात्र तीस िदन पहले बलंवत सिंह रामुवालिया को मोहाली विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल ने अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा था। भले ही वह चुनाव हार गए थे मगर अकाली सरकार बनने के बाद उन्हें क्षेत्र का इंचार्ज लगाया गया। रामुवालिया ने अपने हिसाब से नई टीम तैयार की थी और क्षेत्र के ज्यादातर अहम पदों पर अपने समर्थकों को फिट करने में कामयाब रहे थे। इसके चलते वह शहर की अकाली नीति को एकजुट करने में कामयाब भी हो गए थे। नए-पुराने कांग्रेसी उनके साथ जुड़े थे। नोटिफिकेशन वार्डबंदी को लेकर होने के बाद उनके गुट का वर्चस्व बढ़ा था और यह चर्चा भी थी कि अब रामूवालिया की शिफारिश से ही निगम चुनावों के लिए टिकट दिए जाएंगे। इस कारण अन्य अकाली गुटों की अहमियत खतरे में गई थी।

दूसरीनोटिफिकेशन से बढ़ी सरगर्मी

सरकारकी ओर से एक दूसरी नोटिफिकेशन जारी की गई, जिसमें फतेहगढ साहिब से अकाली दल की टिकट पर लोेक सभी चुनाव लड़ने वाले कुलवंत सिंह तथा भाजपा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी को वार्डबंदी कमेटी का सदस्य मनाेिनत किया गया था। इस नोटिफिकेशन के बाहर आने के साथ ही शहर में अकाली तथा भाजपा राजनीति में एकाएक सरगर्मियां बढ़ी। जो लोग रामूवालिया गुट से दूरी बनाए हुए थे वो इन नेताओं के नजदीक हो गए और रामूवालिया