पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारे में पाठ करने गए हैड ग्रंथी को लेकर हुआ हंगामा

गुरुद्वारे में पाठ करने गए हैड ग्रंथी को लेकर हुआ हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली| फेज-9गुरुद्वारा साहब में पाठ करने गए अंब साहब गुरुद्वारा के हैड ग्रंथी को मंगलवार रात मैनेजर राजिदंर सिंह एसजीपीसी के फ्लाई स्क्वायड टीम के सदस्य उठाकर ले आए। हैड ग्रंथी राजिदंर सिंह पर अंब साहब गुरुद्वारा के मैनेजर राजिदंर सिंह स्क्वायड टीम ने दबाव बनाने का प्रयास किया। वह अपनी मर्जी से ही दूसरे गुरुघर में पाठ करने चले गए थे। उन्होंने अंब साहब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से परमिशन नहीं ली थी। इस चक्कर में रात को ही फेज-9 गुरुद्वारे की संगत भी अंब साहब गरुद्वारा साहब पहंुच गई और मैनेजर स्क्वायड टीम का विराेध किया।

मैनेजर स्क्वायड टीम पर आरोप लगाया कि वह जबरन हैड ग्रंथी से लिखवा रहे थे कि वे अपनी मर्जी से फेज-9 गुरुद्वारा में गए थे। जबकि ऐसा नहीं है। बकायदा पिछले तीन दिनांे से अंब साहब गुरुद्वारे में अनाउसमेंट की जा रही थी कि सारी संगत ने फेज-9 गुरुद्वारा में आना है, वहां पर शाम सवा 7 से 8 बजे तक गुरु की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इसी कारण हैड ग्रंथी मंगलवार को निर्धारित समय पर वहां गए थे। इस मसले पर बुधवार सुबह से ही शाम तक अंब साहब गुरुद्वारा में संगत का आना-जाना लगा रहा। शाम को भारी संख्या में संगत ने मैनेजर राजिदंर सिंह स्क्वायड टीम का विरोध करते हुए नारेबाजी की। संगत अमरजीत सिंह ने बताया कि इस मसले को शांत करने के लिए िशरोमणि प्रबंधक कमेटी द्वारा अवतार सिंह को भेजा गया था। यह फैसला लिया गया कि हैड ग्रंथी अंब साहब में पाठ करेंगे और मैनेजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए। वहीं दूसरी ओर मैनेजर ने कहा कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। हैडग्रंथी बिना किसी को बताए खुद फेज-9 में पाठ करने चले गए। स्क्वायड टीम को पता चला तो वह उनको वहां से ले आए। अब यह फैसला लिया गया है कि हैंड ग्रंथी अंब साहब गुरुघर में ही पाठ करेंगे।