पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम कमिश्नर स्ट्रीट लाइटें चेक करने के लिए खुद उतरे फील्ड में

निगम कमिश्नर स्ट्रीट लाइटें चेक करने के लिए खुद उतरे फील्ड में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली| शहरमेंरात के समय स्ट्रीट लाइट्स को लेकर महीनों से कार्रवाई नहीं हुई थी और ही रात को कोई चैकिंग होती थी। मुख्य सड़कों पर बंद गमाडा की स्ट्रीट लाइट्स को लेकर भास्कर ने वीवीआईपी एरिया की असलियत जानी तो पाया कि डीसी के घर के पास भी लाइटें नहीं चलती थी। इसको लेकर गमाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर एके सिंह ने नगर कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता से मीटिंग की और गमाडा के अधिकार क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइट्स की मेंटीनेंस निगम को सौंपने पर चर्चा की। इसी के चलते निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता ने बुधवार रात को शहर का दौरा कर स्ट्रीट लाइट्स की चेकिंग की। उन्होंने उन क्षेत्रों का भी दौरा किया जहां पर स्ट्रीट लाइट्स बंद थी। पीटीएल तथा पीसीएल चौक की लाइटें भी बुधवार को जल रही थी। गमाडा के सीए एके सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिकल विंग को शहर की सभी स्ट्रीटलाइट की मॉनिटरिंग रात को करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्ट्रीट लाइट्स की चेंकिग करते हुए निगम कमिश्नर उमाशकंर गुप्ता