पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के सामने से निकलते ओवरलोडेड ऑटो, कोई रोकने टोकने वाला ही नहीं

पुलिस के सामने से निकलते ओवरलोडेड ऑटो, कोई रोकने-टोकने वाला ही नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमेंदिन भर ओवरलोडेड ऑटो घूमते रहते हैं। एक ऑटो में तीन या चार सवारियां लेकर जाने की परमिशन है, लेकिन शहर के ऑटो चालक 8 से 10 सवारियां भर लेते हैं। इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं। लाइट पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ही नहीं हैं और अगर कहीं हैं तो वे ओवरलोडेड ऑटो पर ध्यान ही नहीं देते। इसे या तो सांठगांठ कहेंगे या फिर ऑटो वालों की मनमर्जी। स्कूल के ऑटो में तो और भी बुरा हाल है। एक ऑटो में 12-15 बच्चों को बैठाया होता है।

पूरे शहर की बात तो छोड़ो डीसी ऑफिस के सामने से ही ओवरलोडेड ऑटो गुजरते हैं। भास्कर टीम बुधवार दोपहर 12 बजे से एक बजे तक डीसी ऑिफस के सामने खड़ी हुई। इस दौरान एक घंटे मंे यहां से 65 ऑटो गुजरे। इसमें से अधिकतर ओवरलोडेड थे। ज्यादतर ऑटो फ्रैंको होटल से फेज-6 की तरफ जा रहे थे। कई ऑटो में सवारियां बाहर लटकी हुई थी। पिछली सीट पर 7 से 8 सवारियां और उसके बाद चालक के साथ दो अन्य सवारियां। कुल मिलाकर एक ऑटो में 10 सवारियां थीं। फेज-1 में इस समय डीसी, एडीसी, एसडीएम, डीटीओ अन्य सारे संबधित अधिकारियों के आॅफिस है। साथ ही एसएसपी, एसपीज, डीएसपीज अन्य संबंधित पुलिस मुलाजिमों के आफिस भी यहीं हैं। इसलिए एंट्री गेट पर आलाअिधकारियों के आने से पहले ही दो ट्रैफिक कर्मी जाते हैं और शाम को अधिकारियों के जाने के बाद जाते हैं। इसके बावजूद ओवरलोडेड ऑटो क्यों नहीं रोके जाते यह एक बड़ा सवाल है।

ऐसा नहीं कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी काम नहीं करते। स्पेशल ड्राइव भी चलाई जाती हैं। एक बार फिर ऑटो लोडेड की ड्राइव फिर से शुरू की जाएगी। रामचदंर, डीएसपी ट्रैफिक मोहाली

मेरे नॉलेज में यह बात है कि शहर में ओवर लोडेड ऑटोज बहुत चल रहे हैं। इसके बारे में एसएसपी डीटीओ से मीटिंग कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। - तेजिंदरपाल सिंह सिद्धू, डीसी

अगस्त में काटे 8 चालान, सितंबर में एक भी नहीं

सारादिन ओवरलोडेड ऑटो सवारियों की जान को जोखिम में डालकर इधर से उधर ले जाते हैं। लेकिन ट्रैफिक पुलिस कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा कार्रवाई से ही पता चलता है। रिकाॅर्ड के अनुसार अगस्त माह में ट्रैफिक पुलिस ने शहर में मात्र 8 ओवर लोडेड ऑटोज के चालान काटे हैं। इस माह तो कोई चालान ही नहीं है। जबकि जनवरी माह से आज तक 112 ओवर लोडिड आॅटोज के चालान काटे हैं।

पुलिस के साथ मिलीभगत

एकऑटो वाले ने नाम छापने की