पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदार दे रहा जान से मारने की धमकी

दुकानदार दे रहा जान से मारने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकानदार दे रहा जान से मारने की धमकी

मोहाली|तहबाजारीविंग के क्लर्क केसर सिंह ने निगम कमिश्नर और एसएसपी को पत्र लिखकर मांग की है कि जिस दुकानदार का उसने सामान उठाया था, वे उसके साथ गाली-गलौज कर रहा है आैर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। केसर ने शिकायत में कहा है कि फेज-9 के दुकानदार को जब फेज-8 थाने में बुलाया गया था तो उसने एसएचओ गुरदीप सिंह सैनी, निगम के सुपरिंटेंडेंट गुरदर्शन सिंह और तहबाजारी के अन्य स्टाफ के सामने भी धर्म से संबंधित शब्द कहे थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और ही दुकानदार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ग्लोबल सिक्योरेक्स कंपनी के कर्मी भी दुकानदार के साथ मिले हैं, जिन्होंने माैके पर रिकॉर्ड की गई तथ्यों को भी खुर्दबुर्द किया है। निगम कमिश्नर कंपनी का ठेका कैंसिल करें।