पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"एसपी स्वर्णदीप सिंह से राष्ट्रपति अवॉर्ड वापस लिया जाए\'

\"एसपी स्वर्णदीप सिंह से राष्ट्रपति अवॉर्ड वापस लिया जाए\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहालीकेएसपी सिटी स्वर्णदीप सिंह को रिश्वत के आरोपी हैं, इसलिए उनको मिला राष्ट्रपति अवॉर्ड को वापस लिया जाए। यह मांग केस के शिकायतकर्ता ने भारत के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर की है। पत्र में शिकायतकर्ता ने लिखा है कि एसपी स्वर्णदीप भ्रष्टाचार करने वाले अफसर हैं। ऐसे में वह राष्ट्रपति मेडल के बिल्कुल भी काबिल नहीं है। इसलिए एसपी स्वर्णदीप को नौकरी से सस्पेंड कर देना चाहिए और उसे मिला राष्ट्रपति मेडल भी छीन लेना चाहिए। खन्ना निवासी रणजीत सिंह ने हाल ही में भारत के राष्ट्रपति को यह पत्र लिखा है। हाईकोर्ट के निर्देशों पर भी एसएसपी ने नहीं की कार्रवाई

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अगस्त महीने में मोहाली के एसएसपी इंदरमोहन सिंह भट्टी को नोटिस जारी कर एसपी सिटी-1 स्वर्णदीप सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई करने का ऑर्डर किया था। दरअसल फ्रॉड केस के मुदई रणजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि मोहाली की एक इमिग्रेशन कंपनी ने सिंगापुर भेजने के नाम पर उनसे ठगी की थी। जब शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी तो एसपी स्वर्णदीप सिंह अन्य पुलिस कर्मियों ने उक्त इमिग्रेशन कंपनी के मालिकों से 1.60 लाख रुपए की रिश्वत लेकर केस को रफा दफा कर दिया था। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट काे दी। जिसके चलते हाईकोर्ट ने एसएसपी मोहाली को एसपी पर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का ऑर्डर किया, लेकिन उसके बावजूद भी एसएसपी ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

11 अगस्त को छपी थी खबर।

एसएचओ नवीनपाल

एसएचओ धर्मपाल

एसएचओ अतुल

एसपी स्वर्णदीप

केस के शिकायतकर्ता रणजीत सिंह ने बताया कि इस केस में एसपी मोहाली स्वर्णदीप सिंह समेत अकाली नेता दीपइंदर सिंह अकलिया एसएचओ अतुल सोनी, धर्मपाल नवीनपाल सिंह लहल अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, लेकिन अभी तक एसएसपी ने किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

एसपी समेत तीन एसएचओ पर लगे हैं आरोप