पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी उतारेगी अपने उम्मीदवार: भगवंत मान

नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी उतारेगी अपने उम्मीदवार: भगवंत मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमआदमीपार्टी को पंजाब के लोगों ने जो समर्थन दिया है, उसके लिए लोगों के मसलों को सड़क के प्रदर्शन के जरिये मनवाएगी। पंजाब में आने वाले लोकल बॉडीज चुनावों में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। पंजाब में निगम चुनावों को लेकर बूथ स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही है। यह विचार अाप से सांसद भगवंत मान ने मोहाली में कहे। वे विकास भवन के बाहर अपनी मांगों को लेकर मरणव्रत पर बैठे टैट ईटीटी टीचर्स का समर्थन करने उनके संघर्ष का हिस्सा बनने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में माफिया की सरकार नहीं, बल्कि सरकार ही माफिया है।

मान ने कहा कि सरकार द्वारा नीले कार्ड पर सस्ता राशन देने का ड्रामा रचा जा रहा है। जो गरीब लोग है उनके नीले कार्ड नहीं बने है। बल्कि 50-50 किले वाले जिमीदार नीले कार्ड बनवाकर फायदा ले रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए हैं। सरकार ने कहा था कि इलेक्ट्रीसिटी सपप्लस कर दी जाएगी। वो अभी तक नहीं हुआ। अब 2016 तक सबर करने की बात कही जा रही है।

पंजाब के हास्य कलाकार आैर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान वीरवार को ईटीटी टैट पास बेरोजगार युवकों की ओर से दिए जा रहे रोष धरने और भूख हड़ताल वाले स्थान पर पहुंचे। फोटो:लखवंत सिंह

भगवंत मान ने कहा कि लोगों को हक लेने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ता है तो ही सरकार जागती है। मान ने कहा कि वे समर्थन करने के लिए जाते है तो बादल सरकार मांग को मान लेती है।

निगम चुनाव का गणित बिगाड़ सकती है आप

आपपार्टी मोहाली नगर निगम चुनावों में एक बार फिर कूदने की तैयारी कर रही है, जिसका इशारा सांसद भगवंत मान ने वीरवार को किया है। अगर ऐसा होता है तो नगर निगम में अकालियों ओर कांग्रेस का गणित आप पार्टी बिगाड़ सकती है। लोक सभा चुनावों में आप उम्मीदवार हिम्मत सिंह शेरगिल ने 3.6 लाख वोट लेकर कांग्रेसी नेता अंबिका सोनी का गणित बिगाड़ा था कि इन दोनों के बीच अकाली नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को फायदा मिला और वो वोट बढ़ने के कारण जीते थे। ऐसा ही निगम चुनावों में आप उम्मीदवार कर पाता है तो मौजूदा सरकार को नुकसान हो सकता है।