- Hindi News
- बैंक अफसरों ने कहा बैंस के लॉकर से 61 लाख कैश, फॉरेन करेंसी गोल्ड मिला था
बैंक अफसरों ने कहा-बैंस के लॉकर से 61 लाख कैश, फॉरेन करेंसी गोल्ड मिला था
भ्रष्टाचारमामलेमें फंसे मोहाली के पूर्व डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस उसके साथी एनके गोयल के केस की सुनवाई वीरवार को मोहाली जिला अदालत में हुई। पुलिस ने एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज तरसेम मंगला की कोर्ट में बैंस गोयल को पेश किया। कोर्ट में लुधियाना के ओरिएंटल बैंक आॅफ कॉमर्स (ओबीसी) के दो अफसरों के बयान दर्ज किए गए। ओबीसी के अफसरों ने प्राेसिक्यूशन के सवालों पर कोर्ट में बयान दिया कि उनकी अगुवाई में ही पुलिस ने बैंक में बैंस की प|ी के बैंक अकाउंट लॉकर की छानबीन की थी। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने लॉकर में से 61 लाख रुपए कैश, कुछ फॉरेन करेंसी किलो के हिसाब से गोल्ड के आभूषण बरामद किए थे। कोर्ट ने उक्त बैंक अधिकारियों के बयानों को दर्ज कर केस की अगली सुनवाई 30 नवंबर की तय कर दी
मामले में अगली पेशी 30 नवबंर को है। अगली पेशी में पटियाला के ओबीसी अफसरों के बयान दर्ज किए जाएंगे। ज्ञात हो कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान पटियाना िस्थत वाईपीएस मार्केट के पास ओबीसी में से भी डीएसपी बैंस की प|ी के लॉकर से लाखों रुपए, प्राॅपर्टी के डॉक्यूमेंट्स 20 सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए थे। पुलिस ने कोर्ट में पेश किए गए चालान में यही लिखा था कि बैंस हवाला की सारा पैसा अपनी प|ी के बैंक अकाउंट्स लॉकरों में रखता था।
एसएसपी संधू की अगुवाई में किया था गिरफ्तार
27मार्च 2014 को मोहाली के एसएसपी गुरशरण सिंह संधू के निर्देशों पर मोहाली पुलिस ने डीएसपी गुरबंस बैंस को हवाला की रिश्वत लेने के आराेप में गिरफ्तार किया था। कई जगहों पर छापेमारी कर बैंस उसकी प|ी के बैंक अकाउंट्स लॉकरों से करोड़ों की रिकवरी की थी, जिमसें से फॉरेन करेंसी भी थी। पुलिस ने बैंस के साथी एनके गाेयल को भी गिरफ्तार किया था।
अगली पेशी 30 नवंबर को
डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस