\"ओजोन बचाओ, धरती बचाओ\' का दिया मैसेज
दूनइंटरनेशनलस्कूल, सेक्टर 69 की ओर से लगातार प्रदूषण से ओजोन परत को हो रहे नुकसान को लेकर स्कूल कैंपस में एक सैमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान इंटर क्लास पोस्टर मेकिंग मुकाबले कराए गए, जिसमें जूनियर सेक्शन के स्टूडेंट्स ने छोटे-छोटे हाथों से खूबसूरत पोस्टर बनाए।
इस अवसर पर स्टूडेंट्स की ओर से सेक्टर 69 की मार्केट तक एक रैली का आयोजन भी किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य मोहाली वासियों को अधिक प्रदूषण के कारण ओजोन परत खत्म होने के बाद भयानक परिणामों से अवगत कराना था। विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर पोस्टर पकड़े हुए थे, जिन पर उन्होंने ओजोन बचाओ, धरती बचाओ, ओजोन धरती के जीवन के लिए आॅक्सीजन की तरह जरूरी, ओजोन को बचाओ जैसे जागरुक्ता फैलाने वाले संदेश लिखे हुए थे।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल मनजीत मदिरा ने संबोधित करते हुए कहा कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण ग्लोबल वार्मिग के चलते ओजोन परत लगातार पतली हो रही है, जो कि मनुष्य, जानवरों पौधों के लिए घातक है, बल्कि ओजोन परत के खात्मे से धरती पर जीवन ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ जानकारी शेयर करते हुए बताया कि ओजोन के खात्मे से सूरज की प्रा बैंगनी किरणों से चमड़ी का कैंसर, फसलों पौधों की संपूर्ण तबाही हो जाएगी।
सेक्टर 69 की मार्केट में दून स्कूल के स्टूडेंट्स ने रैली निकाली। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे बैनर लिए हुए थे।
कुराली | पर्यावरणको बचाने तथा हरा-भरा रखने के उद्देश्य से गांव कालेवाल स्थित एजुस्टार आदर्श स्कूल द्वारा पौधरोपण मुहीम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को कंजर्वेशन ऑफ प्लांट्स नामक चैप्टर को समझाने हेतु स्कूल परिसर पौधरोपण मुहीम चलाई गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चे एलोवेरा एवं नीम जैसे औषधीय तथा तुलसी एवं पुदीने जैसे हर्बल पौधे अपने साथ लेकर आए और उन पौधों को टीचर्स की मदद से अपने हाथों से स्कूल परिसर में रोपित किया।
स्टूडेंट्स ने तुलसी और पुदीने के पौधे लगाए