पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने की कोका कोला प्लांट की इंडस्ट्रियल विजिट

स्टूडेंट्स ने की कोका कोला प्लांट की इंडस्ट्रियल विजिट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्वेस्टग्रुपआॅफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा अपने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ प्रैक्टिकल शिक्षा देने के उद्देश्य से सरहिंद कोका कोला प्लांट में एक इंडस्ट्रियल विजिट कराई गई। इस दौरान स्टूडेंट्स ने ने कोका कोला अन्य कई उद्योगों के लिए मियारी बोटलिंग करने वाली कंपनी केबीपीएल के प्लांट में जाकर मैकेनिकल तरीके से बोटलिंग करने के गुर सीखे।

इस अवसर पर कोका कोला के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि विश्व स्तरीय कोका कोला द्वारा अपने हर प्लांट में अत्याधुनिक तरीके की मशीनरी से बोतलों की भराई की जाती है। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग की सख्त मेहनत ही सदैव मददगार होती है। इस जानकारी को हासिल करते हुए विद्यार्थियों ने भी कई प्रश्न उक्त अधिकारियों से किए, जिनका उत्तर उन्होंने बेहद प्रभावी ढंग से दिया।

इस जानकारी पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें जहां प्रैक्टिकल जानकारी हासिल हुई है, वहीं यह भी पता लगा कि किसी भी प्रोजेक्ट के लिए अच्छा टीम वर्क सख्त मेहनत छिपी होती है। इसके लिए खून-पसीना एक करना पड़ता है। इस दौरान समूह विद्यार्थियों ने प्लांट के अधिकारियों को इस अहम प्रोफेशनल जानकारी के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्वेस्ट ग्रुप के चेयरमैन डीएस सेखों ने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ उनकी आने वाली जिंदगी के लिए इंडस्ट्रियल टूअर बेहद जरूरी होते हैं, जिसके साथ विद्यार्थी पै्रक्टिकल तरीके से किताबों से हटकर कुछ नया सीखते हैं।

क्वेस्ट ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल शिक्षा देने के उद्देश्य से सरहिंद कोका कोला प्लांट में विजिट कराई गई।