पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोने से पहले जरूर करें ब्रश: संदीप

सोने से पहले जरूर करें ब्रश: संदीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाॅ.संदीपदेव, एक्सिस डेंटल, बताते हैं कि सही टूथब्रश का चुनाव बेहद जरूरी है। मुलायम ब्रश वाले नायलॉन ब्रश दांतों के लिए सही होते हैं, क्योंकि ये दांतों और मसूड़ों से प्लॉक हटाने के साथ-साथ मसूड़ों को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं।

आपके टूथपेस्ट में भी फ्लोराइड तत्व जरूर होना चाहिए। फ्लोराइड एक ऐसा प्राकृतिक तत्व है जो आपके दांतों के इनामेल को ठीक रखने में मददगार होता है। यह आपके मुंह के सभी हिस्सों में बैक्टीरिया की सफाई में भी मददगार होता है। डॉ. संदीप देव, एक्सिस डेंटल, बताते हैं कि \\\"अच्छे से ब्रश करने से आपके मुंह का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इससे आपके मुंह में होने वाले हानिकारक एसिड अटैक और मसूड़ों के संक्रमण से बचाव होगा। इससे सिर्फ आपके दांत खराब होने से बचेंगे बल्कि आपके मसूड़े भी कैविटी से सुरक्षित रहेंगे। मसूड़ों की बीमारियों से बचाव और दांतों को असामान्य दिक्कतों से बचाने के लिए आपको ये उपाय जरूर करने चाहिए। मसूड़ों से ब्लड आना कीटाणुओं के पनपने का एक स्पष्ट संकेत है। बैक्टीरिया का प्रवेश एंडियोकॉर्डाइटिस और दिल संबंधी बीमारियों की वजह बन सकता है। रोजाना दो बार ब्रश करें और हर बार ब्रश करने में दो मिनट का समय लगाएं। दांतों की चबाने वाली सतह पर भी ब्रश घुमाएं, ताकि जमा हुआ खाना निकल जाए।