पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में लगाए नारे

बिजली कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में लगाए नारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीकर्मचारियोंकी ओर से अपने साथी मुलािजमों को टर्मीनेट करने के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पावरकॉम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते बिजली कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों के खिलाफ और कर्मचारियों के खिलाफ काम किया जा रहा है।

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के सदस्यों की आेर से कहा गया कि सरकार की ओर से दो कर्मचारियों बनारसी दास जेई को पटियाला से और राम सिंह एएनएम को लुधियाना से टर्मीनेट कर दिया गया है, जबकि पावर कॉम की ओर से इन्हें बहाल कर दिया गया था। मोहाली सर्कल यूनियन के लखा सिंह ने बताया कि आने वाले समय में सरकार की ओर से अपनी हक की मांगों को अगर कोई मांगता है तो उन्हें किसी तरह से परेशान किया जा रहा है और टर्मिनेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अब आने वाले समय में आम लोगों को भी परेशान करने की तैयारी कर ली गई जिससे वे अपनी किसी तरह की मांग को सरकार से मांग ना सके। यूनियन सदस्यों की ओर से बुधवार को पावरकॉम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की गई। यूनियन सदस्यों ने कहा कि उनके साथियों को अगर सरकार ने बहाल िकया तो आगामी 24 सितंबर को पटियाला के मुख्य दफ्तर के आगे जोरदार धरना दिया जाएगा, जिससे सरकार को जगाया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी दिन बिजली बोर्डो के मुख्य गेटों को भी कुछ समय के लिए बंद कर विरोध जताया जाएगा।

बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से दाे मुलाजिमों को टर्मिनेट करने के विरोध में रोष धरना दिया और कहा कि इस निर्णय के विरोध में कर्मचारियाें की ओर से आने वाले दिनों में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। फोटो: भास्कर