पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू सुरक्षा समिति मीट की दुकानें हटवाने पर अड़ी, पुलिस को शांति भंग होने का डर

हिंदू सुरक्षा समिति मीट की दुकानें हटवाने पर अड़ी, पुलिस को शांति भंग होने का डर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवाररातको जमानत पर छोड़े गए हिंदू सुरक्षा समिति के सदस्यों को वीरवार को पुलिस ने साइन करने के बहाने फेज-1 थाने बुलाया और धारा-107,151 के तहत नया केस दर्ज किया। इसके बाद एसडीएम मोहाली कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने सभी को तीन दिन के लिए रोपड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। समिति मेंबर्स का कहना है कि उन्होंने फैसला लिया है कि धार्मिक स्थलों के आसपास मीट की दुकानें नहीं चलने देंगे। खासकर नवरात्र के चलते धार्मिक स्थलों के आसपास मीट की दुकान चलाना सभी धर्मों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। हिंदू सुरक्षा समिति पंजाब यूथ विंग के चेयरमैन रमेश दत्त ने कहा कि वीरवार को सीएम बादल को मोहाली में अाना था और उन्हें यह दिखाया जाता कि प्रशासन लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के िखलाफ कार्रवाई करने के बजाय धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने वालों को ही हिरासत में ले रहा है। इसी के जवाब में एसएसपी मोहाली का कहना है कि समिति मेंबर्स ने कानून के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार को ही गमाडा ने जगह को समतल कर दिया गया था और अवैध कब्जे हटा दिए गए थे।

बुधवार को मार्केट उठाए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण थी। पुलिस ने प्रशासन ने सख्त हिदायतें दी थी कि दोबारा से मीट की रेहड़ी-फड़ी नहीं लगनी चाहिए। देर रात तक मोहाली सेक्टर-56 पुलिस चौकी बार बार गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने रेहड़ी लगा दी, जिसे पुलिस ने हटवाया। उसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ लोगांे ने पुलिस पर पत्थर फेंके थे। दो पुलिसकर्मियों के चोट भी लगी। उसके बाद काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हो गए थे और लोगों को खदेड़ दिया था

रात को पथराव

डीसी ऑिफस से लेकर फेज-6 तक धार्मिक स्थानों के पास बनी मीट की दुकानों को उखाड़ने के चलते बुधवार को पुलिस ने हिंदू सुरक्षा समिति पंजाब यूथ विंग के चेयरमैन रमेश दत्त, मनोज वर्मा, शिव सेना बाल ठाकरे चंडीगढ़ के चंद्रशेखर, कामगर सेवा समिति के अध्यक्ष ठेकेदार ज्ञान चंद, सुदीप यादव और राहुल के खिलाफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 427, 506, 341, 323, 147,148,149, 283 के तहत केस दर्ज किया था। एसएसपी मौके पर पहुंचे थे और हिंदू सुरक्षा समिति के मेंबर्स को गिरफ्तार कर लिया था।

दुकानें हटवाने पर रमेश दत्त सम्मानित

हिंदूसुरक्षा समिति मेंबर्स ने बुधवार को मीट की दुकानें हटाकर शहर