मेडिकल कैंप 28 सितंबर को लगेगा
मोहाली| जिलायूथ अकाली दल की एक मीटिंग हरमनप्रीत सिंह प्रिंस की अध्यक्षता में हुई। फैसला लिया गया कि श्री गुरु हरकृष्ण साहिब आंखों के चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट साेहाना के सहयोग से हर साल की तरह 10 वां वार्षिक फ्री मेडिकल चैकअप कैंप 28 सितंबर को कोठी नं. 161, फेज 3बी1 के सामने वाले पार्क में लगाया जाएगा।
कैंप में अलग अलग रोगों के लिए फ्री दवाइयां भी दी जाएंगी। प्रिंस ने बताया कि कैंप का उद्घाटन एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी द्वारा किया जाएगा। इस कैंप के मुख्य मेहमान प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा होंगे।