- Hindi News
- क्या अनपढ़ को बतानी पड़ेंगी वार्ड की समस्याएं
क्या अनपढ़ को बतानी पड़ेंगी वार्ड की समस्याएं
चंडीगढ़केएक गवर्नमेंट काॅलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल जगजीत सिंह सुबह 7 बजे सैर के लिए फेज-3बी1 के रोज गार्डन पहुंचे। वे अपने दोस्तों का इंतजार कर रहे थे और बेंच पर बैठे थे। कुछ ही समय के बाद उनके दोनों रंजीत सिंह और वेद प्रकाश पहुंचते हैं। वे अपने दोस्त जगजीत से पूछते हैं कि जनाब.., इतने चुप-चुप क्यों बैठे हो और किस गहरी सोच में डूबे हुए हो। बदले में वे जवाब देते हैं कि यार.. कुछ नहीं.., बस यह सोच रहा हूं कि हम लोगों को अब वार्ड की समस्याएं अनपढ़ महिलाओं को बतानी पड़ेंगी। जगजीत सिंह ने यह बात चिंता में आकर कही। वेद प्रकाश ने कहा कि महिलाओं की रिजर्व सीटें रखकर गलती की है। अधिकतर लोग अपनी प|ियों, माताओं को चुनावों में खड़ा कर रहे हैं। ज्यादातर वार्डों में अधिकतर महिला प्रत्याशी अनपढ़ हैं।
सैर पर आए तीन दोस्तों ने अनपढ़ प्रत्याशी खड़े होने पर जताई नाराजगी।