पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मम्मी पापा, दादा दादी के तकरार पर प्ले

मम्मी-पापा, दादा-दादी के तकरार पर प्ले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओकरिजइंटरनेशनलस्कूल में जूनियर कक्षा के बच्चों ने ग्रैंड पेरेंटस दिवस को समर्पित अपने दादा-दादियों के लिए कार्टून के विभिन्न रूप धारण किए। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों ने कार्टून के विभिन्न ड्रेस में कर उनकी नकल करके अपने बुजुर्गों को खूब हंसाया।

समागम का माहौल उस समय और भी रंगीन हो गया जब छोटे छोटे बच्चों द्वारा दादा-दारी मम्मी-डैडी के बीच होने वाली हल्की फुल्की तकरार पर एक हास्य भरपूर नाटक पेश किया। हालांकि इस फैंसी ड्रेस मुकाबले में कुछ बच्चे शरमा रहे थे परंतु संपूर्ण तौर पर बच्चों के अपने अपने बनाए किरदार की पेशकश बेहद खूबसूरत थी, समूह विद्यार्थियों स्कूल स्टाफ ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया। स्कूल की प्रिंसीपल प्रजाइला दास ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि इस तरह के प्रोग्राम होते रहने चाहिए, क्योंकि इसके साथ विद्यार्थियों में सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि पढ़ाई के साथ साथ उनका मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि माता पिता हमारी अनमोल विरासत होते हैं, इसलिए हम सभी को उनकी देखभाल करनी चाहिए। अंत में प्रिंसीपल प्रजाइला दास ने विजेता विद्यार्थियों को इनाम वितरित किए और विद्यार्थियों द्वारा की गई पेशकारी की भरपूर प्रशंसा की।

बच्चों ने अपनी परफॉर्मेंस से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को खूब हंसाया।