एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट लें
मोहाली . वर्ल्ड हार्ट डे पर फोर्टिस हॉस्पिटल में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन बरजिंदर सिंह बराड़ और फोर्टिस के कार्डियोलोजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. एचके बाली, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं के चांसलर सतनाम सिंह संधु ने कहा कि हमें अपना लाइफस्टाइल इम्प्रूव करने की जरूरत है। डॉ. बाली ने स्टूडेंट्स से कहा कि अगर वह रोज उठकर एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट लें तो दिल की बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।