पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज फैसला हुआ तो भाजपा अकेले ही लड़ेगी चुनाव: गोल्डी

आज फैसला हुआ तो भाजपा अकेले ही लड़ेगी चुनाव: गोल्डी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगमचुनाव को लेकर अकाली-भाजपा में सीटों के बंटवारे को लेकर फाइनल बैठक सोमवार को होनी है। बैठक में यदि सीटों वार्डों को लेकर भाजपा के अनुसार फैसला हुआ तो पूरे जिले में भाजपा अकेले चुनाव लड़ सकती है। यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन का धर्म निभाए बिना वार्डों का फैसले के बिना अकाली उम्मीदवारांे का एलान अकाली कर रहे हैं, वह दुर्भागयपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पार्टी को लेकर किसी प्रकार का कोई प्रेशर नहीं सहन किया जाएगा। यदि सोमवार की बैठक में कोई फैसला हुआ तो वे 12 बजे मोहाली के 20 उम्मीदवारांे की पहली सूची जारी कर देंगे। गठबंधन को बनाए रखने के लिए विगत चुनावों से भाजपा अकालियों का साथ दे रही है लेकिन जब भाजपा ने अपने लिए सीटें मांगी है तो अकाली लीडरशिप उनका सम्मान नहीं कर रही है।

वहीं, कांग्रेस ने आज अपने उम्मीदवारांे का एलान करेगी। वहीं, अकाली-भाजपा सीटों के बंटवारे के बाद इस बात पर माथापच्ची करेगी कि कौन से वार्ड में किसी पार्टी का उम्मीदवार खड़ा होगा। सोमवार को नामाकंन पत्र भरने का दूसरा दिन है।