- Hindi News
- मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में कल्चरल प्रोग्राम्स
मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में कल्चरल प्रोग्राम्स
मोहाली|मानव मंगलस्मार्ट स्कूल फेज -10 में रविवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने भाग लेकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटाैरी। इस दौरान क्लास 1 और 2 के स्टूडेंट्स ने पहले भगवान शिव की आराधना की और उसके बाद कार्यक्रम प्रस्तुत िकए। स्कूल के डायरेक्टर संजय सरदाना ने बताया कि इस तरह के सालाना कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में टीचर्स और स्टूडेंट्स की कड़ी मेहनत से प्रोग्राम को तैयार किया गया है।