- Hindi News
- मटौर के मलकीत ने शाॅटपुट में जीता गोल्ड मेडल
मटौर के मलकीत ने शाॅटपुट में जीता गोल्ड मेडल
मटौरके रहने वाले मलकीत सिंह ने भारत को गोल्ड मेडल शाॅटपुट में जीतकर दिया है। उन्होंने यह मेडल जापान में हो रही एिशयन मार्शल (वैटर्न) एथलेटिक्स मीट में सोमवार को जीतकर एशिया रिकाॅर्ड कायम किया है।
उनके द्वारा यह मेडल जीते जाने पर उनके कोच स्वर्ण सिंह (पूर्व कोच साई) ने खुशी जाहिर की है। उनके कोच का कहना है कि मलकीत ने 13.73 मीटर दूर शाॅटपुट फेंक कर एिशया में रिकाॅर्ड बनाया है। कोच ने बताया कि 40 साल के मलकीत सिंह मोहाली के लाॅरेंस पब्लिक स्कूल में कोच हैं। उन्होंने बताया कि यह मीट एिश्यन गेम्स से अलग हैं। मलकीत ने पहले राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता था। जिसके आधार पर उन्हें एिशयन मार्शल एथलेटिक्स मीट में जाने का मौका मिला है।
जापान में गोल्ड जीतने के बाद मलकीत सिंह (िसर पर कैप पहने हुए)।
स्वर्ण सिंह ने बताया कि जब भी सेक्टर 78 में जब भी मलकीत प्रैक्टिस के लिए जाते थे तो उनको साफ मना कर दिया जाता था।
स्वर्ण सिंह ने बताया कि गेम्स के साथ साथ मलकीत को ड्रामे का भी शौक है और वह अपने एिरया में हाेने वाली रामलीला मंे हमेशा हुनमान का रोल करता रहा है। िपछले वर्ष भी उनसे यह रोल किया। मलकीत के गांव निवासी एमपी कौशिक परमजीत सिंह वैदवान ने बताया कि मलकीत काफी मेहनती है और वह उसे बचपन से ही जानते हैं।
कोच स्वणर् सिंह ने बताया कि मलकीत सिंह शार्टपुट में लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्हें कभी भी सरकारी मदद नहीं मिली और वह अपने पैसे से ही मेहनत कर रहे थे और जापान भी खुद के पैसों पर ही गए हैं। इस एथलीट को केंद्र और ही कभी पंजाब सरकार ने कोई मदद की है। प्राइवेट स्कूल में नौकरी से ही अपना गुजारा किया है।