नेट प्रैक्टिस में बहाया पसीना
नेट प्रैक्टिस में बहाया पसीना
मोहाली. सीएलटी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आई वेस्ट इंडीज की टीम बारबाडोस के खिलाड़ियों ने सोमवार को जमकर नेट प्रैक्टिस की। इस दौरान टीम कोच ने खिलाड़ियों को खेल की हर बारीकी के बारे में बताया ताकि विपक्षी टीम पर जीत हासिल की जा सके। इसी टीम ने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जोरदार खेल खेला था। इस टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों ने किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। फोटो: लखवंत सिंह