पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाबी फिल्मों की शूटिंग के लिए मोहाली शहर है पहली पसंद

पंजाबी फिल्मों की शूटिंग के लिए मोहाली शहर है पहली पसंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीफिल्मोंकी बात करें तो पिछले तीन सालों से पॉलीवुड इंडस्ट्री में एक जबरदस्त बूम आया है। पहले-पहले जब भी पंजाबी फिल्म की शूटिंग को लेकर बात होती थी तो डायरेक्ट्स, प्रोड्यूर्स की पहली पसंद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ होती थी। लेकिन अब वह जमाना लद गया है।

बदलते समय के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों की शूटिंग का वैन्यू भी अब बदल गया है। पंजाबी फिल्मों की बात करें तो डायरेक्टरांे-प्रोड्यूसरों की अब पहली पसंद मोहाली शहर है। यही वजह है कि अब लगभग हर पंजाबी फिल्म में मोहाली के सीन फिल्माए जाते है। अगले महीने रिलीज होने वाली पंजाबी फिल्म पंजाबियां दा किंग.. की अधिकतर शूटिंग मोहाली आसपास के क्षेत्रों में हुई है। फिल्म के डायरेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मोहाली से ही हुई थी। इसकी वजह यही है कि मोहाली में काफी ग्रीनरी है और यहां के लोगों ने भी हम लोगों का काफी साथ दिया है। इससे पहले भी कई पंजाबी फिल्मों की शूटिंग मोहाली में हो चुकी है।

फिल्म के डायरेक्टर मंदीप सिंह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह 28 नवंबर को दूनियाभर में रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म की ज्यादातर शूट्स मोहाली में लिए गए है। फिल्म में मोहाली के फेज-2 की मार्केट, फेज-3बी1 का पार्क, एयरपोर्ट रोड अन्य जगहाें शूट लिए गए है। इसके अलावा मोहाली के साथ लगते गांव चुन्नी सरहिंद में भी फिल्म की शूटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शुरुआत में ही मोहाली के सीन दिखाए जाएंगे। फिल्म में अभिनेता नवराज हंस किया खन्ना लीड रोल करेंगी।

28 नवंबर को रिलीज

फिल्म के प्रोड्यूसर सुरिंदर ने बताया कि यह फिल्म एक्शन, ड्रामा कॉमेडी से भरपूर होगी। फिल्म में कई पुराने कामेडी स्टार्स अपनी कॉमेडी से फिल्म रंग जमाएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग मोहाली के विभिन्न इलाकों के अलावा गांव चुन्नी, सरहिंद पंचकूला में हुई है। फिल्म में नवराज हंस किया खन्ना के अलावा फेमस कॉमेडियन भोटू शाह, भनूश्री मेहरा, शिवंेद्र महल कलाकार शामिल है।

कई पॉलीवुड बॉलीवुड फिल्में हो चुकी हैं मोहाली में शूट

जानकारीके मुताबिक मोहाली सिटी में कई पाॅलीवुड बॉलीवुड फिल्में शूट हो चुकी है। हाल में हिट हुई पंजाबी फिल्म डबल ट्रबल.. की अधिकतर शूटिंग मोहाली में हुई थी। इस फिल्म में फेज-3ए िस्थत होटल कामा, फेज-10 की माकेट