- Hindi News
- चंडीगढ़ से रही वरना कार दीवार से टकराकर पलटी
चंडीगढ़ से रही वरना कार दीवार से टकराकर पलटी
शनिवारदेररात चंडीगढ़ से सोहाना की तरफ रही एक तेज रफ्तार वरना कार अिनयंत्रित होकर गुरुद्वारा सिंह शहीदां की दीवार से जा टकराई। कार को दीवार में मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीवार से टकराने वाली कार सेक्टर-77 निवासी रिटायर्ड जज बलदेव सिंह की है। घटना के समय कार उनका बेटा चला रहा था। मौके पर रिटायर्ड जज पहुंच गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों को कहा कि वे इसी मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया।