पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स जुलाई तक पूरा, पार्किंग प्रॉब्लम से मिलेगी राहत

एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स जुलाई तक पूरा, पार्किंग प्रॉब्लम से मिलेगी राहत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोज जोशी | माेहाली manoj.joshi1@dbcorp.in

सेक्टर76 मेंडिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स का दिसंबर 2012 में काम शुरू हुआ था। करीब साढ़े सात एकड़ जमीन पर इसे तैयार किया जाना है। इसके लिए दिसंबर 2014 डेडलाइन रखी गई थी। जिस एिरया में यह कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है उस एरिया में हाईटेंशन वायर के टावर लगे थे। उसे हटाने में देरी हुई। इसी के चलते करीब 6 महीने लेट इस प्रोजेक्ट का जुलाई में काम पूरा हो जाएगा और यहां काम होने लगेगा।

80फीसदीकाम पूरा

कॉम्प्लेक्सका 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यह इमारत बेसमेंट ग्राउंड फ्लोर के साथ यह इमारत चार मंजिला है। दूसरे फेज में इसे 9 मंजिल तक बनाया जा सकता है। बेसमेंट में 300 गाड़ियां पार्क करने तथा ओपन स्पेस मंे करीब 400 गाड़ियां पार्क करने की क्षमता है। एसएसपी ऑिफस के लिए अगल तथा डीसी आॅफिस के लिए अलग से गेट बनाए गए हैं।

^ जुलाई में डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स तैयार कर सौंप दिया जाएगा। ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स की 10 कोर्ट का काम मार्च के अंत में पूरा कर लिया जाएगा। शेष 15 कोर्ट का काम जुलाई में। -जीएससांघा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीएंड आर

मोहाली में बन रहा ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स, यहां निर्माण कार्य चल रहा है।

वर्ष 2006 से फेज-1 में चल रहे डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स के चलते जहां आधी मार्केट का एिरया डीसी आॅफिस की पार्किंग में तबदील किया गया वहीं आसपास के एरिया में सुबह से लेकर शाम तक गाडियां तक जमघट होता है। आलम यह है कि इस ऑिफस के आगे से गुजरने वाली राेड पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं पार्किंग स्पेस कम होने के कारण लोग सड़कों पर ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इतना ही नहीं इस इमरात के बैकसाइड पर रिहायशी एिरया की सी रोड पर भी अधिकारियों की गाड़ियां पार्क होती है और छोटे पार्कों को भी पार्किंग स्थल बना दिया गया है। फेज 3बी1 में कोर्ट कॉम्प्लेक्स ़होने के कारण यहां आने वाले लोग अपनी गाडियां गुरुद्वारा साचाधन के आसपास तथा फुटपाथ पर ऐसे लगा जाते हैं मानों यह जगह पार्किंग के लिए ही बनाी हो। फेज 3बी2 के एंट्रेंस गेट पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं।

डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स तथा ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स की बैकसाइड के बीच खुला प्लाजा बनाया जाएगा। जहां पर लोग आराम से बैठ टहल सकेंगे। यह खुली स्पेस दोनाें कॉम्प्लेक्स में लोगों के काम आएगी। दोनों कॉम्प्लेक्स की चारदीवारी एक ही होगी और हयूज स्पेस एिरया जो 1000 गाडी खड़ी करने के लिए बनाया गया है। यह काम मोहाली के पीसीए स्टेडियम के समाने इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम बनाने वाली कंपनी दीपक बिल्डर प्राइवेट लि. लुधियाना द्वारा किया जा रहा है।

ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स बनाने का काम भी सेक्टर 76 में डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स के साथ ही शुरू किया गया है। यह भी साढ़े सात एकड़ में बनेगा। इस कॉम्प्लेक्स में 25 कोर्ट के लिए प्रबंध किए गए हैं इसकी डेडलाइन जुलाई 2015 हैं। फिलहाल करीब 10 कोर्ट जो इस समय फेज 3बी1 के कम्यूनिटी सेंटर में चल रही है उनके लिए ही तैयारी की जा रही है जो मार्च इस कॉम्प्लेक्स में पहंुच जाएगी। इस ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स में भी बेसमेंट, ग्राउंड के साथ चार मंजिला इमारत है। पूरी बिल्डिंग रेड स्टोन धौलपुर स्टोन से बाहरी इमारत को सजाया गया है। इस इमारत के 10 कोर्ट का 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। जबकि शेष काम साथ में चलता रहेगा। इस कार्य ही निगरानी चीफ जस्टिस ऑफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट कर रहे हैं।

बेसमेंट में 300, ओपन स्पेस में 400 गाड़ियां होंगी पार्क