- Hindi News
- नवरात्र आज से, अखंड ज्योति जलाकर करें दुर्गा माता की पूजा
नवरात्र आज से, अखंड ज्योति जलाकर करें दुर्गा माता की पूजा
आजसेमाता रानी के नवरात्रे शुरू होंगे। हर बार की तरह इस बार भी मां दुर्गा के नवरात्र काफी उम्मीदें और आशाएं लेकर आए हैं। नवरात्रों काे लेकर शहर के मंदिरों में पूरी सजावट हो गई है, माता के शृंगार के लिए भी तैयारियां हो चुकी हैं। पंड़ितों का कहना है कि नवरात्रों के दिनों में भक्तों को नौ दिन मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। नवरात्रे साल में केवल दो बार ही आते हैं।
फेज 1 के प्राचीन शिव मंदिर को नवरात्रों के मौके लाइटों से सजाया गया है। फोटोगीतांश गौतम
सात व्रत रख अष्टमी पूजने से मिलती है शक्ति
पंडितश्याम नारायण ने बताया कि दुर्गा पूजा के साथ अगर सात व्रत रखकर अष्टमी के दिन कन्या का पूजन किया जाए तो मां शक्ति देती है। पहले नवरात्रे से घर में अखंड ज्योति जलाएं और सुबह-शाम मां की पूजा करें। मां को मिठाई फल का भोग लगाएं
नवरात्रों को लेकर शहर के सभी मंदिरों में इन दिनों जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं। फेज-1 का प्राचीन शिव मंदिर, फेज-3बी1 िस्थत श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, फेज-5 िस्थत श्री हरि मंदिर, फेज-10 िस्थत श्री दुर्गा मंदिर, फेज-11 िस्थत श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, फेज-9 िस्थत श्री शिव मंदिर, फेज-7 िस्थत श्री सनातन धर्म मंदिर अन्य मंदिरों को नवरात्रों के पर्व को लेकर रंग-बिरंगे गुब्बारों लाइटों से सजाया जा रहा है।
सात दिन व्रत रख करें मां दुर्गा की पूजा, होगी बल की प्राप्ति
फेज-1िस्थत प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर ने बताया कि नवरात्रों में भक्तों को सात या आठ दिन व्रत रखना चाहिए। मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं। ऐसे में मां दुर्गा की पूजा करने वाले को बल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा भक्तों को रोग-दोष से मुक्ति मिलती है। पंडित श्याम ने बताया कि जो भक्त नौ दिन उपवास नहीं रख सकते, वे केवल दो व्रत भी रख सकते हैं।
सजाए गए मंदिर