पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अिभषेक मिस्टर तो हर्षा मिस फ्रेशर चने गए

अिभषेक मिस्टर तो हर्षा मिस फ्रेशर चने गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडोग्लोबलकाॅलेजिस में नए आए विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कैंपस में फ्रेशर-डे पार्टी का आयोजन किया। फ्रेशर पार्टी का आयोजन इंस्टीट्यूट के समूह विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस खूबसूरत रंगों से भरे प्रोग्राम की शुरुआत सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके की गई। हरनेक सिंह घडूंआं, पूर्व मंत्री मुख्यातिथी थे। चंदूमाजरा ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया। इंडो ग्लोबल ग्रुप के चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने सभी विद्यार्थियों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सभ्याचारक गतिविधियां भी पढ़ाई का एक अहम अंग हैं, जो सदभावना पैदा करती हैं और वातावरण को रसमय बनाती हैं। सोलो ग्रुप डांस, नाटक मिमिकरी की खूबसूरत पेशकश से अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगियों ने रैंप पर अपने जल्वे दिखाए। प्रश्न-उत्तर के दौर में प्रतियोगियों की बुद्धि की परख की गई। बीटेक स्टूडेंट अभिषेक को मिस्टर फ्रेशर आकिटेक्ट की स्टूडेंट हर्षा को मिस फ्रेशर चुना गया।

इंडो ग्लोबल कॉलेज में लम्हे 2014 फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कंपीटिशन भी करवाए गए। फोटोभास्कर