चोरी के स्कूटर सहित युवक गिरफ्तार
चोरी के स्कूटर सहित युवक गिरफ्तार
मोहाली| फेज-8थाना पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक को चोरी के स्कूटर सहित पकड़ लिया। युवक की पहचान नेपाल निवासी राजू लौहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जहां शनिवार को उसे जिला अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने नाका लगाया हुआ था, तभी स्कूटर सवार राजू ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।