- Hindi News
- एसएसपी और सोहाना के एसएचओ को काेर्ट में पेश होने का समन
एसएसपी और सोहाना के एसएचओ को काेर्ट में पेश होने का समन
मेरा रोल नहीं: आईओ
एसएसपीमोहालीगुरप्रीत सिंह भुल्लर एसएचओ सोहाना सतवंत सिंह को जिला अदालत ने समन जारी किए हैं। दोनों को कबूतरबाजी के केस में बिना जांच किए एफआईआर कैंसिल करने की रिपोर्ट के चलते एडिशनल सेशंस जज डीएस जोहल की कोर्ट में 21 जनवरी को पेश हाेेना है। शिकायकर्ता को इसकी कापी शुक्रवार को मिली है।
रोहतक के गांव महामा के रहने वाले राजीव कुमार ने बताया कि 2010 में उन्होंने एक दंपती अिनला पन्नू पति नरेंद्र मोर को कनाडा भेजने के नाम पर 7 लाख रुपए दिए थे। पांच लाख उसने अपने अकांउट से अनिला के अकाउंट में डाले थे और दो लाख रुपए उनको कैश दिए थे, लेकिन काफी समय बितने के बाद भी तो विदेश भेजा और रुपए वापस किए।
अक्टूबर2010 में हो गई एफआईआर दर्ज: राजीवकुमार ने बताया कि उसने सोहाना थाना को उक्त दंपती के खिलाफ शिकायत दे दी। इंक्वायरी होने के बाद 25 अक्टूबर 2010 को धोखाधड़ी की धाराओं के तहत दंपती के खिलाफ केस दर्ज हो गया। इसमें पांच लाख का हिसाब तो दे दिया उस समय के एसएचओ आईओ परमजीत सिंह ने मिलकर अपनी इंक्वायरी रिपोर्ट में यह लिख दिया कि शिकायतकर्ता अपने मूल पते पर नहीं रहता और उसके पिता ने उसे बेदखल किया हुआ है। इसके आधार पर कोर्ट को एफआईआर कैंसिल करने के लिए भेज दी। राजीव को जब इसका पता चला तो उसने पुलिस थाने से सारा रिकाॅर्ड निकलवाया। यहां तक सोहाना थाना में तो किसी पुलिस मुलाजिम की रवानगी की रिपोर्ट थी और वापस आने की रपट।
मेरा इस केस में कोई रेाल नहीं है। कई अफसरों ने इंक्वायरी की है। मुझे तो कोर्ट में रिपोर्ट समिट करने का कहा गया था मैने वह कर दिए। मैं एसएचओ से डिस्कस कर आपको बताता हूं। -परमजीतसिंह, आईओ
राजीव ने बताया कि उस समय भी एसएचओ सतवंत सिंह थे। आईओ परमजीत सिंह ने कोर्ट में 26 जुलाई 2012 को कोर्ट में एफआईआर कैंसलेशन रिपोर्ट समिट की कि एरिया पंचकूला का बनता है मोहाली का नहीं। क्योंकि दो लाख रुपए कैश पंचकूला एरिया में राजीव ने दपंती को दिए। राजीव ने अदालत को बताया कि उनके पास रिकाॅर्ड है कि पैसे मोहाली में दिए। जजज ने आईओ को दोबारा इंक्वायरी करने के लिए कहा। दूसरी बार आईओ ने फिर से झूठी इंक्वायरी पेश कर दी। राजीव हाईकोर्ट में याचिका डाल चुका था। इस पर अब जिला अदालत ने मौजूदा एसएसपी एसएचओ के समन निकाले हैं। जिसमें दोनों को 21 जनवरी को पेश होना है।