- Hindi News
- शैमरॉक में बच्चों की संसद, सहमति से लोकबिल पास
शैमरॉक में बच्चों की संसद, सहमति से लोकबिल पास
शैमरॉकसीनियरसेकंडरी स्कूल सेक्टर 69 के विद्यार्थियों ने स्कूल कैंपस संसद का आयोजन किया गया।
इस संसद का आयोजन करने के उद्देशय विद्यार्थियों को ना सिर्फ देश की सर्वोत्म कार्यपालिका के तरीकों के साथ अवगत करवाना था बल्कि उनके अंदर समूह चर्चा और लीडरशिप के गुण पैदा करना था। इससे पहले सब कक्षाओं में वोट के अधिकार के तहत हर कक्षा में से एक एक लीडर चुना गया जिसको संसद के सदस्य का ओहदा दिया गया। जिसके बाद उनको एमपी में से वोटिंग द्वारा प्रधान मंत्री, स्पीकर, मंत्रियों और विरोधी पक्ष के नेता का चयन किया गया।
इस संसद के सैशन को दो हिस्सों में बांटा गया। जिसमें से पहला सैशन सवाल जवाब में लिए रखा गया। इस सैशन में सांसदों ने पाकिस्तान के साथ हो रहे झगडे,महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधिक मामलें आदि ज्वलंत मसलों पर बहस की। इस दौरान संासदों ने एक दूसरें पर भष्ट्राचार के आरोप, नारेबाजी, रौचक टिप्पणियों और शोर शराबे का प्रदर्शन करके संसद का प्रत्यक्ष रूप पेश कर दिया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल ऐअर कमांडर रिटा. एसके शर्मा ने समूह विद्यार्थियों को सबोंधीत करते हुए बताया कि संसद हमारे लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभों में से एक हैं। यही विद्यार्थी हमारे भविष्य के लीडर, प्रशासनिक अधिकारी और अच्छेशहरी बनेगें और देश की सेवा करेंगे और नकली संसद एक तरफ जहां देश के अहम मसलों से उनको अवगत करवाता हैं। वहीं इन समस्याओं से निपटने के तरीके भी बताता हैं।
उन्होंगे आगे कहा कि संसद का यह चित्रण रोज़ाना संसद में होने वाली घटनाओं के बखूबी चित्रण द्वारा किया गया हैं। इस एक दिवसीय संसद की समाप्ति पर सारी पार्टियों की ओर से लोक पाल बिल सर्व पार्टी की सहमति से एक सुखद तरीके से किया गया। इस सैशन में जहां विद्यार्थियों ने देश के अहम मसलों को गौर से समझा वहीं राजनीति के अच्छे और बुरे चेहरे से भी अवगत हुए।
स्कूल में लगी संसद के दौरान बहस करते स्टूडेंट्स।