पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लेसमेंट ड्राइव में स्टूडेंट का 3.50 लाख का पैकेज

प्लेसमेंट ड्राइव में स्टूडेंट का 3.50 लाख का पैकेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली|क्वेस्ट ग्रुपआफ इन्स्टीट्यूट झंजेड़ी में एएसी सीमेंट कंपनी द्वारा कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राईव में बीटैक एवं एमबीए के पास एवं फाइनल सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने रजिस्टर्ड किया। ड्राइव दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने पीपीटी, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू के बाद 86 स्टूडेंट्स को नौकरी के लिए चुना। काबिले जिक्र है कि इन स्टूडेंट्स को 3.50 लाख तक का पैकेज दिया जाएगा।

इस प्लेसमेंट का सबसे रोचक पहलू यह है कि एमबीए के फाइनल के कई स्टूडेंट्स का चयन उनकी परीक्षाओं से पहले ही हो गया। इसके साथ ही चुने गए उम्मीद्वारों को आॅफर लेटर देते हुए कंपनी के प्रतिनिधियों ने फाइनल परीक्षाओं के बाद ज्वाईन करन की पेशकश भी की। चुने गए स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए क्वेस्ट ग्रुप के चेयरमैन डीएस सेखों ने स्टूडेंट्स को अपनी नौकरी पूरी ईमानदारी, तनदेही निष्ठा से करने की अपील करते हुए कहा कहा कि वे इस तरह ही तरक्की की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को अपने अच्छे करियर के लिए मन लगाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वाइस चेयरमैन एचपीएस कांडा जेपीएस धालीवाल ने नौकरी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को अपनी कामयाबी के लिए एक तजुर्बा समझते हुए आगे अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।