पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज मैं ऊपर, आसमां नीचे, आज मैं आगे जमाना है पीछे...

आज मैं ऊपर, आसमां नीचे, आज मैं आगे जमाना है पीछे...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-18के टैगोर थियेटर में शुक्रवार की सुबह बेटियों के नाम रही। थियेटर में मौजूद करीब 500 दर्शक जहां मंच पर बेटियों को आगे बढ़ते देख जोश से तालियां बजा रहे थे, वहीं जिन दर्शकों के घरों में बेटियां हैं, वे गर्व से फूले नहीं समा रहे थे। यहां तक कि थियेटर में मौजूद मोहाली के डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू भी तालियां बजाए बिना नहीं रह पाए। बेटियों को तरक्की करते देख मन में उठ रही खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर रही थी। मौका था मोहाली के फेज-2 स्थित ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल के एनुअल फंक्शन का, जहां मोहाली के डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद थे। ‘लिंग भेद’ थीम पर आयोजित इस एनुअल फंक्शन में बेटे और बेटी के पैदा होने से लेकर करिअर बनाने तक की कहानी दिखाई गई। इस कहानी ने दर्शकों को करीब दो घंटे तक इस कद्र बांधे रखा कि कोई अपनी सीट से हिल नहीं पाया। यहां तक कि डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू भी लास्ट सीन तक चेहरे पर गर्व से भरी मुस्कान लिए स्टेज पर नजरें गढ़ाए अपनी कुर्सी पर बैठे रहे।

डांस के जरिये बेटी के जन्म से लेकर करियर तक की कहानी बयां की।

बेटी पर नाटक का मंचन किया गया। फोटो-भास्कर

एसे बताया बेटी का दर्द

शुरुआतमें दिखाया कि एक घर में बेटे का जन्म होता है, जिस पर घर में बहुत खुशियां मनाई जाती हैं। कुछ समय बाद उसी घर में बेटी जन्म लेती है, जिस पर घर में मातम छा जाता है। तीन घरों की घरों की यह कहानी पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में स्किट, डांस और गीतों के माध्यम से दिखाई गई। बच्चों ने कोमल है कमजोर नहीं तू। आज मैं ऊपर आसमां नीचे आज मैं आगे जमाना है पीछे... और छोटी सी प्यारी सी नन्हीं सी आई कोई परी... और अन्य गीतों पर डांस किया।