‘कागज नहीं दिखा रेहा, थप्पड़ ही पैणगे’
मोहाली। ट्रैफिककर्मियों ने सोमवार को सेक्टर 68 के लाइट प्वांइट पर सीपीएस एनके शर्मा के ड्राइवर को नाके के दौरान तमाचा जड़ दिया। यहां पुलिसकर्मियों द्वारा नाका लगाकर चालान काटे जा रहे थे और साथ ही वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक छोटा ट्रक वहां से गुजर रहा था, जिसमेंे एनके शर्मा की एक बन रही साइट का सामान जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने जब उसे रोक कर उससे वाहन के डाक्यूमेंट्स ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो ड्राइवर ने दिखाने से इनकार कर दिया। जब ड्राइवर ने फोन पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की एनके शर्मा से बात करवानी चाही तो ड्यूटी पर तैनात हैड कांस्टेबल रणबीर सिंह ने ड्राइवर काे थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद अकाली नेता अश्वनी संभालकी माैके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों से बात कर मामले को शांत िकया। साथ ही पुलिसकर्मी को ड्राइवर से माफी मांगने के लिए कहा। मामला बढ़ता देख पुलिस ने ड्राइवर से माफी मांगकर जान छुड़ाई। संभालकी ने हेड कांस्टेबल से थप्पड़ मारने का कारण पूछा तो हेड कांस्टेबल ने कहा-डाॅक्यूमेंट्स नहीं दिखा रेहा.. तां थप्पड़ ही पैणगे..।
^ मुझे इस बारे में कोई नॉलेज नहीं है। ना ही इस बारे में कोई शिकायत आई है। पुलिस मुलाजिम ड्यूटी पर किसी को भी थप्पड़ नही मार सकता। नवरीतविर्क, डीएसपी सिटी-2