- Hindi News
- अकाली 31, भाजपा 19 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
अकाली 31, भाजपा 19 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
मनोज जोशी | मोहाली manoj.joshi1@dbcorp.in
चारसालके बाद माेहाली में 50 वार्डों पर नगर निगम चुनाव 22 फरवरी को हाेंगे। नामाकंन भरने के लिए दो दिन रह गए हैं, लेकिन अभी तक अकाली भाजपा में वार्डों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। वहीं, कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने 46 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। सीटों और वार्डों में उम्मीदवारों को लेकर अकाली-भाजपा की मैराथन बैठक सोमवार को देर रात तक सेक्टर 37 स्थित भाजपा ऑिफस में चली। देर रात तक कोई परिणाम वार्डों को लेकर नहीं निकल पाया, लेकिन मात्र इतनी की सहमति बन सकी कि अकाली 31 पर और भाजपा 19 वार्ड पर चुनाव लड़ेगी।
देररात तक नहीं हुई स्थिति साफ: नगरनिगम चुनावों को लेकर अकाली भाजपा में सीटों के बंटवारे का मसला आज भी हल नहीं हुआ। दोनों दलों में इस बात पर पेंच फंसा है कि कौन सी पार्टी कौन से वार्ड से अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। कई वार्डों मे अकाली भाजपा दोनों के उम्मीदवार अड़े हुए हैं। इनमें बार्ड नंबर 20, 24 शामिल हैं। देर रात तक दोनों नेता स्थिति साफ करने के लिए आगे नहीं आए। जिला भाजपा अध्यक्ष सुखविदंर सिंह गोल्डी ने कहा कि वह मंगलवार को 19 उम्मीदरवारों की लिस्ट जारी करेंगे। जबकि क्षेत्र के इंचार्ज अकाली नेता बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि वह भी मंगलवार को पूरी स्थिति साफ करेंगे।
कांग्रेसनिकली एक कदम आगे: क्षेत्रके विधायक बलवीर सिंह सिद्धू ने 50 वार्डों से अपनी 46 उम्मीदवार खडे करने का ऐलान कर दिया है। इसमें नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह राणा सहित 5 पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी, रविदंर कौर लंग, राजरानी जैन, श्रृषभ जैन, अमरिक सिंह सोमल के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के मोहाली आॅर्ब्जबर फतेहजंग सिंह बाजवा महासचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेसी कमेटी ने कहा कि कांग्रेस इतिहास को दौहराएगी और इस बार चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। जीत एक बार फिर से कांग्रेस की ही हाेगी।
नामांकन की आखिरी तारीख 12 फरवरी
जिलाचुनाव अधिकारी कम डीसी मोहाली तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि निगम चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 12 फरवरी है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 से 25 के लिए नामांकन एसडीएम मोहाली लखमीर सिंह के पास तथा 26 से 50 के लिए एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर गमाडा नवजोत कौर के पूडा भवन स्थित ऑिफस में सुबह 11 से 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। 13 फरवरी को नामांकन वापस लेने के तारीख है। 26 फरवरी को नगर निगम चुनावों की मतगणना की जाएगी।
3 बार बदला दिन में हल्फनामे का स्वरूप
नगरनिगम चुनाव को लेकर जिन उम्मीदवारों ने नामांकन करना था। उन्होंने पहले की तरह तीन पेज का हल्फनामा तैयार किया था, लेकिन नामांकन करने के कागजात भरने पहंुचे तो उनको कहा गया कि यह हल्फनामा नहीं चलेगा। बल्कि 7 पेजों का नया हल्फनामा दे दिया गया। शाम होते-होते इस हल्फनामे को कैंसल कर कहा गया कि अब 9 पेज का हल्फनामा लगाया जाएगा। रिटर्निंग आॅफिसर एसडीएम मोहाली ने बताया कि हल्फनामा नहीं बदला गया है बल्कि जो उम्मीदवार है उसका ब्याैरा बिस्तार से मांगा गया है। इसके लिए भले जितने मर्जी पेजों पर इसे लिख दे।
जिला चुनाव अधिकारी ने सभी रिटर्निंग आॅफिसर को निर्देश दिए हैं कि वह चुनाव अचार सहिता की पालना यकीनी बनाएं। ताकि किसी प्रकार की कोई ऐसी स्थिति पैदा हो जिससे उम्मीदवारों में तनाव बने। सभी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वह काेई ऐसा कार्य करें, जिससे अाचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो। सभी उम्मीदवार शांति बनाए रखें। शाम पांच बजे के बाद किसी भी प्रकार से कोई चुनाव प्रचार ऊंची अावाज में नहीं हो सकेगा। लाउडस्पीकर गाड़ियों की परमिशन रिटर्निंग आॅफिसर से ली जाए।
नगर निगम की कुल 1 लाख 27 हजार 644 वोटर है। जिनमंे 65 हजार 542 पुरुष 62 हजार 102 महिलओं के वोट हैं। यह वोट इस चुनाव में अहम भूमिका िनभागऐं। 50 बार्डो के लिए कुल 118 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 472 कर्मचारी डयूटी देगें और उन पर 17 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
नगर निगम चुनाव को लेकर अकाली-भाजपा में सीटों के बंटवारे को लेकर फाइनल बैठक सोमवार हुई। फैसला हुआ कि 31 सीटों पर अकाली और 19 पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। अब देखना है कि जिला भाजपा अध्यक्ष गोल्डी अपने वादे के मुताबिक 20 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी करेंगे या नहीं। उन्होंने रविवार को कहा था कि यदि सीटों वार्डों को लेकर भाजपा के अनुसार फैसला हुआ तो पूरे जिले में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी और वे सोमवार को 20 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी करेंगे। भाजपा 50 में से 25 पर दावेदारी जता रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
वार्ड नंबर-1 आरपी शर्मा
वार्ड नंबर-2 उमाकांत तिबाडी
वार्ड नंबर-6 सोहन सिंह
वार्ड नंबर-7 अनीता रानी
वार्ड नंबर-8 अशोक झा
वार्ड नंबर-9 अरुण कुमार शर्मा
वार्ड नंबर-12 अमरजीत वालिया
वार्ड नंबर-13 वीना राजपूत
वार्ड नंबर-1 ज्ञान चंद अग्रवाल पूर्व पार्षद
वार्ड नंबर- 20 सैबी आंनद
वार्ड नंबर- 24 रमेश बर्मा
वार्ड नंबर- 28 हरदीप सराओ
वार्ड नंबर-29 अमितेश्वर कौर पूर्व पार्षद
वार्ड नंबर-30 हर्षदीप सरा
वार्ड नंबर-35 बलराज कुमार
वार्ड नंबर-36 सुरिदंर सिंह
वार्ड नंबर- 37 प्रकाशवति पूर्व पार्षद
वार्ड नंबर-38 अमरेंद्र सिंह बैदवान
वार्ड नंबर-48 अमरजीत कौर
शेष31 वार्ड अकाली उम्मीदवारों के लिए छोड़े गए हैं। जिन पर फैसला अभी नहीं हुआ है।
वार्ड नंबर-1 एन एस ढिल्लो
वार्ड नंबर-2 नारंग सिंह सिद्धू
वार्ड नंबर-3 सुमन
वार्ड नंबर-4 प्रेमलता
वार्ड नंबर-5 अतुल शर्मा
वार्ड नंबर-6 नच्छतर सिंह
वार्ड नंबर-7 कुलवंत कौर
वार्ड नंबर-8 वीर सिंह बाजवा
वार्ड नंबर-9 सुखदीप सिंह लैहल
वार्ड नंबर-10 अिवनाश शंकर पिंकी
वार्ड नंबर-11 गुरविदंर जीत सिंह लिंकी
वार्ड नंबर-1 2 राजिंदर सिंह राणा
वार्ड नंबर-13 नीरू अग्रवाल
वार्ड नंबर-1 4 पारस महाजन
वार्ड नंबर-1 5 अमित मरवाहा
वार्ड नंबर-1 6 तरणजीत कौर गिल
वार्ड नंबर-1 7 कुलजीत सिंह बेदी, पूर्व पार्षद
वार्ड नंबर-1 8 हरदयाल सिंह
वार्ड नंबर-1 9 हरविंदंर कौर लंग
वार्ड नंबर-20 निर्मल कौशल
वार्ड नंबर-21 जगीर सिंह लालिया
बार्ड नंबर-22 सुरजीत कौर सोढ़ी
वार्ड नंबर-23 कमलप्रीत सिंह
वार्ड नंबर-24 सतीश कुमार सैनी
वार्ड नंबर-25 बाला सिंह
वार्ड नंबर-28 सुरजीत कौर
वार्ड नंबर-29 सुरजीत कौर
बार्ड नंबर-30 भूपिदंर सिंह
वार्ड नंबर-31 राज रानी जैन
वार्ड नंबर-32 श्रृषभ जैन पूर्व पार्षद
वार्ड नंबर-33 जसवीर सिंह
वार्ड नंबर-34 सुखविदंर कौर
वार्ड नंबर-35 दविदंर सिंह विर्क
वार्ड नंबर- 36 जेतिंदर सिंह पूनिया
वार्ड नंबर- 37 अनीता
वार्ड नंबर- 38 नरेश कुंभडा
वार्ड नंबर- 40 सतपाल कौर तूड
वार्ड नंबर- 42 हरजीत कौर घोलू
वार्ड नंबर- 43 सुरिदंर कौर
वार्ड नंबर- 44 अमरीक सिंह सोमल
वार्ड नंबर- 45 सुरिदंर सिंह राजपूत
वार्ड नंबर- 46 सरोज वाला
वार्ड नंबर- 47 परमदीप सिंह बैदवान
वार्ड नंबर- 48 हरप्रीत कौर `
वार्ड नंबर- 49 परमजीत सिंह
वार्ड नंबर-50 मनजोत सिंह
अभीचार वार्डों 26, 27, 39 41 के उम्मीदवारों का ऐलान किया जाना शेष है।
लोकल बॉडीज़
इलैक्शन