पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलौड़ को अध्यक्ष पद से हटा, दयोल को बनाया सरपरस्त

कलौड़ को अध्यक्ष पद से हटा, दयोल को बनाया सरपरस्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-76से 80 के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर बनाई गई सेक्टर-76 से 80 प्लॉट अलाॅटमैंट संघर्ष कमेटी के कुछ पदाधिकारियों ने बैठक कर कमेटी के अध्यक्ष सुच्चा सिंह कलौड़ को पद से हटाने का प्रस्ताव पास किया है। उन पर अाराेप है कि वे फंडों का हिसाब नही देते हैं और कार्यकारिणी के जाली मैंबर बना रहे हैं।

कमेटी की कार्यकारिणी भी भंग कर दी है। आने वाले एक सप्ताह में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इन सदस्यों का अारोप है कि कलौड़ नगर निगम चुनाव लड़ रहे है। वे अपने हितों के लिए इस कमेटी के का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होने क्षेत्र के लोगो से अपील की है कि उनके साथ कमेटी का कोई सरोकार नहीं है। कमेटी का नया सरपरस्त गुरदेव सिंह दयोल को नियूक्त किया गया है जो नई संघर्ष कमेटी का गठन करेंगे।

पदाधिकारियों की मीटिंग के संबंध में जानकारी देते हुए भूपिंदर सिंह सोमल परमदीप सिंह भबात ने बताया कि कमेटी के पदाधिकारियों की एक विशेष मीटिंग हुई, जिसमें मौजूदा हालातों पर विचार किया गया। सुच्चा सिंह कलौड़ को उसके द्वारा की जा रही कार्रवाइयों कार्यकारी कमेटी की मीटिंग में लिए गए फैसलों की उल्लंघना करने कमेटी के टकसाली मैंबरों पदाधिकारियों को दरकिनार करने तथा कार्यकारिणी कमेटी की सहमति के बिना जाली कार्यकारिणी मैंबर बनाना और अलॉटियों द्वारा एकत्रित फंड का हिसाब देने के चलते कमेटी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अब संघर्ष कमेटी का सुच्चा सिंह कलोैड़ के साथ कोई संबंध नहीं है। लै.कमांडर गुरदेव सिंह दयोल को कमेटी का सरंक्षक बनाया गया है। जिनकी देखरेख में कमेटी की कार्यकारिणी चुनी जाएगी। इस बैठक में परमदीप सिंह पभात,गुरदेव सिंह दयोल,कैप्टन मेजर सिंह प्रधान सेक्टर-79,तेजिंदर सिंह महासचिव सेक्टर-79,प्रितपाल सिंह,नरेंदर सिंह मान प्रधान सेक्टर-78,भूपदिंर सिंह सोमल महासचिव सेक्टर-78,नरेंदर सिंह चौधरी प्रधान सेक्टर-77,नवजोत सिंह बाडल महासचिव सेक्टर-80 इस बैठक में मौजूद थे।

इस संबंध में सुच्चा सिंह कलौड़ कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा अध्यक्ष पद से हटाया जाने के संबंध में सुच्चा सिंह कलौड़ ने कहा कि 76 से 80 सेक्टर के 4531 लोगों को प्लॉट अलॉट करवाए गए हैं। उन्हे बेवजह बदनाम किया जा रहा है बहूमत उनके साथ है।