मालवा पॉिलटेक्निक काॅलेज ओवर आॅल विनर
रयातएंड बाहराग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट्स के रेल माजरा कैंपस में हुए राज्यस्तरीय पीटीआईएस इंटर पॉिलटेक्निक युवक मेला-2015 में मालवा पॉिलटेक्निक काॅलेज फरीदकोट ने पहला स्थान प्राप्त कर ओवर आॅल ट्रॅाफी पर कब्जा किया। रयात पॉिलटेक्निक काॅलेज की तरफ से आयोजित इस दो दिवसीय मेलो में पंजाब भर के 50 से अधिक पॉिलटेक्निक काॅलेजों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। एडीशनल डायरेक्टर मोहनवीर सिंह सिद्धू ने कहा कि इस समारोह का मुख्य मकसद नौजवानों को पंजाब के अमीर सभ्याचार के साथ जोड़ना और जीवन में खेल के महत्व के प्रति जागरूक करना है। यह मेला स्टूडेंट्स में नए उत्साह के साथ तकनीकी, साहित्यक और संस्कृतिक पक्ष से आसवन्द होगा। उन्होंने कहा कि पीटीआईएस पंजाब के हर एक हिस्से में टेक्निकल एजुकेशन की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि पीटीआईएस पंजाब के हर एक हिस्से में तकनीकी शिक्षा का स्तर ऊंचा करने में लगातार अपना योगदान भी कर रही है। उन्होंने मेले के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए रयात एंड बाहरा ग्रुप की तरफ से किए गए बेहतर प्रबंधों की प्रसंसा की। इस मौके पर रयात एंड बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर और ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने अलग-अलग मुकाबलों में विजेता रहने वाली टीमों को बधाई दी। समागम को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने विजेता स्टूडेंट्स को बधाई दी। इस मौके पर इलावा पीटीआईएस एग्जिक्युटिव समिति के चेयरमैन नरिंदर सिंह, रयात पॉिलटेक्निक काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. जेके शर्मा, डाॅ. सुरेश सेठ, डाॅ. ऐससी लरौईआ आदि ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए। पॉिलटेक्निक काॅलेज बटाला और रयात पॉिलटेक्निक काॅलेज रेल माजरा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रनरअप ट्रॅाफी प्राप्त की। भंगड़ा में मालवा पॉिलटेक्निक काॅलेज फरीदकोट ने पहला, रयात पॉिलटेक्निक काॅलेज रेल माजरा ने दूसरा और गुरु नानक देव पॉिलटेक्निक काॅलेज लुधियाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कोरियोग्राफी के मुकाबलों में सरकारी पॉिलटेक्निक काॅलेज बटाला पहले, पॉिलटेक्निक काॅलेज अमृतसर दूसरे और मेहर चंद पॉिलटेक्निक काॅलेज जालंधर तीसरे स्थान पर रहा।
भंगड़ा में मालवा पॉिलटेक्निक काॅलेज फरीदकोट अव्वल रहा।