पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम सिक्योरिटी के दो कमांडो सस्पेंड

सीएम सिक्योरिटी के दो कमांडो सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसपी मोहाली इंद्रमोहन सिंह भट्टी ने बताया कि वीरवार रात चार युवकों को प्रिवेंशन ऑफ क्राइम की सीआरपीसी की धारा-107/151 के तहत गिरफ्तार किया था। इनके बारे में कमांडेंट 4 थ्री बटालियन हरचरण भुल्लर को लिखकर भेज दिया था। हरचरण भुल्लर ने बताया कि दोनों तुरंत सस्पेंड कर डिपार्टमेंटल इंक्वायरी खोल दी है। इंक्वायरी के दौरान ही पता चलेगा कि यह किसको पीटने के लिए गांव में गए थे और बाइक किसके यह पता करना है।

इंक्वायरी शुरू

भास्कर न्यूज | मोहाली / नया गांव

सीएमसिक्योरिटीके दो कमांडो कुलदीप और विक्रांत को नया गांव थाना पुलिस ने वीरवार को नाडा गांव से प्रिवेंशन ऑफ क्राइम की सीआरपीसी की धारा-107/151 के तहत गिरफ्तार िकया था। ये दोनों मोहाली 4 थ्री कमांडोज बटालियन में तैनात हैं। इन दोनों कमांडोज को सस्पेंड कर दिया है और इनके खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी खोल दी है। इंक्वायरी में पता चलेगा कि ये अपने दो साथियों के साथ नाडा गांव में किसको पीटने के लिए गांव में गए थे और बाइक किसके हैं यह पता करना है।

दोदोस्तों के साथ किसी को पीटने गए थे: वीरवाररात करीब 11 बजे कमांडो कुलदीप और विक्रांत अपने दो दोस्त नीरज आशीष के साथ किसी को पीटने के लिए दो बाइक्स पर घूम रहे थे। इनके हाथों में किरच और डंडे थे। कुछ लोगों ने उनको देखा और शक हुआ कि ये किसी वारदात को अंजाम देने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इतने में शोर पड़ गया कि चार युवक बाइक पर हाथों में डंडे और किरच लेकर घूम रहे हैं।

लोग इकट्‌ठा हो गए और इन्हें पकड़ने के लिए पीछे दौड़ पड़े। एक गली में चारों युवक फंस गए। लोगों ने इन्हें पकड़कर पुलिस को कॉल की। पुलिस ने चारांंे को लड़ाई झगड़े और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार िकया था।

बाइककी अगली नंबर प्लेट मोड़ी और पीछे की छुपाई हुई थी: लोगोंने बताया कि इन चारांे बाइक सवारांे ने दोनों बाइक की आगे की नंबर प्लेट दोनों तरफ से मोड़ी हुई थी और पिछली नंबर प्लेट पर लिफाफे बांध कर टेप लगाई हुई थी। जब लोगो ने इनको पकड़ कर पूछताछ की तो यह कहने लगे कि गांव में किसी ड्रग्स बेचने वाले को पकड़ने आए हैं।