- Hindi News
- चार गाडि़यां टकराई, समझौता कराने लगी पुलिस, 2 घंटे जाम
चार गाडि़यां टकराई, समझौता कराने लगी पुलिस, 2 घंटे जाम
अपना फोटाेग्राफर नहीं
इस सारे हादसे पर जब आईओ जसमेर सिंह से बात की तो उन्हांेने कहा िक गाड़ियां साइड में करा देते तो समझौता नहीं होता। फोटाेग्राफ करवानी पड़ती है। आज भी फोटोग्राफ करवाई। इसलिए चारों कार ड्राइवरों से 400 रुपए इकट्ठे कर उसे दिए। पुलिस विभाग के पास फोटाेग्राफर नहीं है। इसलिए खुद ही मैनेज करना पड़ता है। इनकी फीस तो 1000 रुपए है जब कोर्ट में जाकर बताते हैं कि फोटो उन्होंने खिंची है।
इधर पुलिस मौके पर ही समझौता कराने में लगी रही।
शनिवार दोपहर चावला चौक पर गाड़ियां टकराने से ट्रैफिक रुक-रुक कर चला।
भास्कर न्यूज | मोहाली
शनिवारदोपहरचावला चौक पर चार गाड़ियां टकरा गई। मौके पर पुलिस पहुंची और गाड़ियों को बीच सड़क पर खड़े छोड़ समझौता करवानी लगी। यह मार्ग चंडीगढ़ के सेक्टर 52 से मोहाली की तरफ को आता है और इस पर पूरा ट्रैफिक होता है। समझौता कराने में 2 घंटे लगे और इतने समय तक इस रोड पर ट्रैफिक जाम लग गया। जाम में फंसे लोग 2 घंटे तक परेशान रहे।
कैसेहुआ हादसा: चावलाचौक पर रेड लाइट के कारण ट्रैफिक रुका हुआ था। इंडिका कार में आए बुजुर्ग कुलवंत सिंह से ब्रेक की जगह एक्सिलरेटर पर पांव रख दिया आगे की पीएस सिद्धू की मांजा गाड़ी को टक्कर मार दी। मांजा आगे खड़ी शिंदर पाल की आॅल्टो और ऑल्टो रघुवीर की वैगनार से टकरा गई।
मौकेपर समझौता: ड्यूटीअफसर जसमेर सिंह मौके पर पहंुचे और बुजुर्ग कुलवंत सिंह को समझाने लगे कि सब गाड़ियों का इंश्योरेंस है। जो ऊपर का खर्चा होगा वह क्षतिग्रस्त कार मालिकों को दे देना। यदि नहीं देते तो फिर चारों गाड़ियां थाने में जाएंगी। केस दर्ज होगा सजा भी हो सकती है। कोर्ट से गाड़ी िरलीज करवानी पड़ेगी। फोटाेग्राफ करवानी पड़ेगी। 1500 रुपए फोटाेग्राफर और 2000 रुपए मैकेनिक ले जाएगा। जसमेर सिंह ने प्राइवेट फोटाेग्राफर को बुलाकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों की फोटो कराई। फोटोग्राफर को कार मालिकों से 100-100 रुपए दिलवाए।