पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनोवा के चारों, इंडेवर का एक टायर और स्टपनी ले गए चोर

इनोवा के चारों, इंडेवर का एक टायर और स्टपनी ले गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन चोर काले रंग की एक्सयूवी गाड़ी में आए थे

चोरएक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए है लेकिन फुटेज साफ नहीं है, लेकिन दिख रहा है कि तीन चोर एक काले रंग की एक्सयूवी गाड़ी में आते हैं और कैसे कुछ ही मिनटों के अंदर टायर खोलकर अपने गाड़ी में डालकर ले जाते हैं। फुटेज में दिख रहा है कि एक एक कर तीनों गाड़ी से उतरते हैं और दो पार्क गाड़ी के टॉयर खोलने लगते हैं तीसरे वाला इंटे लगता रहता है। वह गाड़ी के टायर खोलकर अपनी गाड़ी में रखकर भाग जाते हैं और करीब 10 मिनटों बाद फिर से आते है फिर दूसरी गाड़ी को निशाना बनाते हैं। तरणवीर ने बताया कि चोर युवक अच्छे घरांे के दिखते हैं जैसे उन्होंने कपड़े पहने हुए हैं।

इनोवा कार के चारों पहिए चुरा कर कार को ईंटों पर खड़ा कर दिया।

भास्कर न्यूज | मोहाली

शुक्रवाररातसेक्टर 69 के मनोज शर्मा की इनोवा गाड़ी के चारों टायर चोरी हो गए। वहीं चोरों ने पड़ोस की एक इंवेडर गाड़ी से एक स्टपनी एक टायर चोरी कर लिया। यह गाड़ी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के बेटे तरणवीर सिंह ढिल्लों की है। मौके पर पहंुची पुलिस ने कार मालिकों की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। तरणवीर ने बताया कि वह पीएचडी कर रहे हैं। शनिवार सुबह जब अखबार उठाने के लिए गेट खोल तो देखा कि उनकी इंडेवर गाड़ी की स्टपनी एक टायर गायब था और गाड़ी ईंटों के सहारे खड़़ी थी। अभी उन्होंने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी। कुछ ही मिनटों बाद उनके पड़ोसी मनोज शर्मा भी जब बाहर आए और देखा कि उनकी गाड़ी के चारों टायर गायब है। इनोवा गाड़ी ईंटों के सहारे खड़ी है और स्टपनी वैसे ही लगी है।